देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास सड़क हादसा, लोडर से टकराई कार; 2 की मौत
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला पहाड़ से लेकर मैदान तक थमने का नाम नहीं ले रहा है.आज सुबह राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में मणिमाई मंदिर के पास एक कार सड़क पर खड़े लोडर से टकरा गई जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कार में 7 लोगों की जानकारी आ रही है।
राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां पर टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में अब बाइक के लाइसेंस पर नहीं चला सकेंगे स्कूटी, सरकार ने बनाया सख्त नियम
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा पर मणिमाई मंदिर के पास एक लोडर से ईको कार टकराकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया जिसमे दो लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हो रही है।
पढ़ें यह खबर : पौड़ी गढ़वाल के महरगांव में दो मंजिला मकान ढहने से 2 साल के मासूम की मौत,2 की तलाश जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 7 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है।
घायलों की स्थिति और उनकी संख्या के बारे में अभी विस्तृत जानकारी आना बाकी है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दी जा रही है।
आए दिन हो रहे सड़क हादसे गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं, वाहन चलाते समय अपना और दूसरों का ख्याल जरूर रखें।



















