पौड़ी गढ़वाल के महरगांव में दो मंजिला मकान ढहने से 2 साल के मासूम की मौत,2 की तलाश जारी
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेशवासियों को दहशत में डाल दिया है,आए दिन अप्रिय घटनाओं की ख़बरें सामने आ रही हैं आज सुबह पौड़ी के महरगांव में बारिश के बीच बड़ी घटना घटी जहां एक दो मंजिला मकान ढह गया. मलबे में परिवार के चार लोग दब गए. ग्रामीणों की तत्परता से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 2 साल के मासूम का शव बरामद हुआ है दो की तलाश अब भी जारी है।
द्वारीखाल ब्लॉक के महर गांव में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पहाड़ी से आए मलबे ने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे के दबाव से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। घटना के वक्त घर के भीतर 4 लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को तलाशने का अभियान शुरू किया गया।
पढ़ें यह खबर : Dehradun - ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला 19 वर्षीय निखिल
मलबे से एक घायल महिला को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल सतपुली हंस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. मौके पर एसडीआरएफ, पटवारी और चौकी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.
पढ़ें यह खबर : पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर में भारी भूस्खलन, चमोली जिले में एक महीने में तीसरी बड़ी प्राकृतिक आपदा
रेस्क्यू के दौरान 2 वर्षीय रुद्राक्ष का शव मलबे से बरामद किया गया है,मासूम की मौत से गांव में मातम का माहौल है वहीं मलबे में दबे अन्य दो लोगों को लेकर भी गांववासी चिंतित हैं. जानकारी ये भी सामने आई है कि जिनका मकान ढहा है वो टैक्सी चालाक हैं
पौड़ी जिले में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। भूस्खलन और मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।
पढ़ें यह खबर : देहरादून के सहस्त्रधारा में युवती को सेल्फी लेना पड़ गया भारी, हरियाणा निवासी नेहा की दर्दनाक मौत
सतपुली में किचन की छत गिरने से महिला घायल :
लगातार बारिश के बीच सतपुली तहसील के बैर गांव से भी हादसे की खबर सामने आई। यहां मंगलवार सुबह 60 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी कोमल सिंह अपने किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक किचन की छत भरभराकर गिर गई। छत की चपेट में आने से सुशीला देवी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।



















