ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Uttarakhand : साइबर ठगों ने मर्चेंट नेवी के अधिकारी को 24 घंटे किया डिजिटल अरेस्ट, लाखों रुपए की ठगी | Nation One
Uttarakhand : देहरादून से एक साईबर ठगी का मामला सामने आया है। देहरादून के रहने वाले एक मर्चेंट नेवी के अधिकारी को साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई का अधिकारी बताकर डर दिखाकर लाखों रुपए की ठगी कर डाली। साथ ही साइबर ठगों ने मर्चेंट नेवी के अधिकारी को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा. पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित निवासी बसंत विहार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह मर्चेंट नेवी में तैनात है। 30 अक्टूबर की दोपहर को पीड़ित के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और फोनकर्ता ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच अंधेरी से बताया। आरोपी ने बताया कि उनके नाम पर एक पार्सल मुंबई कस्टम ने पकड़ा है, जिसमें पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड्स और एमडीएमए नशा है। इसके बाद आरोपी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कराई। पीड़ित को पार्सल के बारे में जानकारी ली और फिर एक अन्य आरोपी के साथ जोड़ा गया। जिसने खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताया।

Uttarakhand - पीड़ित अरेस्टिंग का दिखाया डर

पीड़ित को अरेस्टिंग करने का डर दिखाकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया और आरोपी ने तत्काल मुंबई पलिस स्टेशन पहुंचने या वीडियो कॉल पर लगातार बात करने को कहा। उसके बाद आरोपी ने पीड़ित को एक नोटिस भेजा,जोकि सुप्रीम कोर्ट का लग रहा था। आरोपियों ने पीड़ित को कहा कि इस दौरान आप कही नहीं जा सकते। पीड़ित यह सब देखकर डर गया और घटना के बारे में किसी को बता नहीं सका। आरोपियों ने पीड़ित को 30 अक्टूबर दोपहर दो बजे से 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। आरोपियों के कहा कि उनके नाम से 57 लाख रूपए का अवैध लेनदेन हुआ है और कहा कि उनके खाते में जितनी भी धनराशि है उसे ट्रांसफर करने को कहा। कहा कि जांच के बाद धनराशि वापस कर दी जाएगी। Also Read : UP News : स्कूल जा रही बच्ची को बाइक सवार युवकों ने जबरन पिलाया ज़हर | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed