UP - मकान में लगी भीषण आग से ज़िदा जल गई दिव्यांग किशोरी, परिजनों में कोहराम | Nation One
20 Nov, 2024 Nation One News 82
UP - सहारनपुर जनपद में एक दर्दनाक हादसे में एक दिव्यांग किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। आपको बता दें कि सहारनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़तला यादगार स्थित एक मकान में आग लगने से दिव्यांग किशोरी की जलकर मौत हो गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मकान में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे।
UP - हादसे से पहले पत्नी के साथ घूमने गए थे अवनीश जैन।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़तला यादगार में अवनीश जैन का मकान है। बुधवार सुबह करीब सात बजे अवनीश जैन अपनी पत्नी निधि जैन के साथ कंपनी बाग घूमने गए थे। उसी दौरान उंनके पास फोन आया कि मकान से धुआं उठ रहा है। और देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब कमरे के अंदर देखा तो आध्या जिसकी उम्र 13 साल की थी तब तक जल चुकी थी।
UP - दिव्यांग होने के चलते अपने आप को नहीं बचा पाई आध्या।
दिव्यांग होने के चलते आध्या आग से नहीं बच सकी और ज़िदा ही बेड पर जल गई। आपको बता दें कि आध्या परिवार में सबसे छोटी थी। आध्या की मां निधि जैन दिगंबर जैन इंटर काॅलेज में शिक्षिका हैं। घटना का पता चलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मृतका के घर पहंुचे। रिपोर्ट- रीमा सिंह।
Also Read : News : हाईवे पर महिला बनकर बदमाश मांग रहे लिफ्ट, फिर कर रहे बड़ा कांड, पढ़ें | Nation One