बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का विरोध जताने बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचा पहाड़ी समाज,सौंपा ज्ञापन
देहरादून में पटेलनगर लूटकांड के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता अमन स्वेडिया के ख़िलाफ़ विभिन्न संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर उन्होंने पहाड़ की बेटियों के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की।
पटेलनगर लूटकांड के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के ख़िलाफ़ अब विभिन्न संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रकरण में बजरंग दल कार्यकर्ता की वीडियो में पहाड़ की बेटियों के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
पढ़ें यह खबर : धर्मपुर विधानसभा 2027: भाजपा के 'गढ़' में वैभव वालिया की एंट्री, विनोद चमोली के सामने युवा चुनौती
इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की। संगठनों का आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लूटकांड में एक वीडियो प्रसारित की, इसमें पहाड़ की बेटियों के संबंध में अभद्र टिप्पणी की गई। इसके ख़िलाफ़ अब विभिन्न संगठनो ने भी विरोध शुरू कर दिया है।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में 12 नवम्बर से शीतकालीन चार धाम यात्रा का शुभारंभ, जानिए कहां कर सकेंगे गद्दी स्थलों के दर्शन
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियो ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर खूब नारेबाजी की। पुलिस फोर्स ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, पहाड़ की बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल कार्यालय में ना होने पर एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल को संगठनों ने ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करे। हर मामले में पहाड़ की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।









