News : 1 मई से लागू नहीं होगा सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम, सरकार ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक!
Updated: 19 April 2025Author: Nation One NewsViews: 156
News : देशभर में टोल वसूली को लेकर बड़ा बदलाव होने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। हाल ही में यह चर्चा जोरों पर थी कि 1 मई 2025 से मौजूदा FASTag सिस्टम को हटाकर पूरे भारत में सैटेलाइट आधारित टोल वसूली प्रणाली लागू कर दी जाएगी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस पर पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई योजना 1 मई से लागू नहीं हो रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर जो खबरें वायरल हो रही हैं, वो भ्रामक हैं। मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में
FASTag प्रणाली को ही जारी रखा जाएगा, जिसमें कुछ तकनीकी अपग्रेड ज़रूर किए जा रहे हैं।
News : क्या है नई तकनीक?
सरकार ने बताया कि फिलहाल कुछ चुनिंदा टोल प्लाजा पर उन्नत तकनीक आधारित प्रयोग किए जा रहे हैं, जिसमें ANPR सिस्टम को FASTag के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम के तहत वाहन रुकने की जरूरत नहीं होगी। टोल प्लाजा पर लगे कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और FASTag से अपने आप राशि काट ली जाएगी। इससे टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकेगी।
News : क्या भविष्य में आएगा सैटेलाइट टोल सिस्टम?
हालांकि सरकार ने यह भी कहा है कि सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन पर भविष्य में विचार किया जा सकता है, लेकिन इस संबंध में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। फिलहाल किसी भी वाहन मालिक को
FASTag हटाने या किसी नए सिस्टम के लिए तैयार होने की जरूरत नहीं है। तो साफ है कि 1 मई से देश में कोई नया टोल सिस्टम लागू नहीं हो रहा है। मौजूदा FASTag सिस्टम पहले की तरह चलता रहेगा, बस इसके भीतर कुछ तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं ताकि लोगों को और सुविधा मिले। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और जब भी कोई नई व्यवस्था लागू होगी, सरकार खुद इसकी आधिकारिक जानकारी देगी।
Also Read : आज से लागू हो गए FASTag के नए नियम, ये है बदलाव | Nation One