NEWS : दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने एक-दूसरे के खींचे बाल, मारे थप्पड़, जमकर हुआ बवाल | Nation One

NEWS : दिल्ली मेट्रो में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसमें कोई डांस करता दिखता है, तो कुछ कपल्स आपत्तिजनक हरकतें कर देते हैं, तो कभी लड़ाई-झगड़े का ही वीडियो सामने आ जाता है। इन सब में सबसे ज्यादा छवि दिल्ली मेट्रो की ही खराब होती है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो से तीन महिलाओं का झुंड एक महिला पर टूट पड़ता है।

वीडियो में दिल्ली मेट्रो के कोच में काफी भीड़ नजर आती है। उसमें दो-तीन महिलाओं की एक महिला के साथ कुहासुनी हो जाती है। उसके बाद महिला को गुस्से में दूसरे थप्पड़ मार देती है। फिर क्या वह तीनों उसके बाल पकड़ खींचने लग जाती हैं।

अकेली महिला भी हार मानने को तैयार नहीं होती। वह दोनों हाथों से दो महिलाओं के बाल पकड़ लेती है। यह सब देख कुछ लोग मनोरंजन का साधन समझ अपने-अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने की कोशिश करने लगते हैं। कुछ उन सभी को एक-दूसरे से बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं।

NEWS : सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

काफी कोशिशों के बाद महिलाओं को सफलता मिलती है। वह उन सभी को शांत कर देती है। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देते हैं। इस घटना का वीडियो देखकर कई लोगों का रिएक्शन सामने आया है।

कुछ आलोचना तो कुछ मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूरे ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा घटना दिल्ली मेट्रो में ही होती है। दूसरे ने लिखा कि इतना ड्रामा बिग बॉस के शो में भी नहीं होता है, जितना दिल्ली मेट्रो में हो जाता है।

Also Read : NEWS : महिला को प्रेगनेंट करो और पाओ 13 लाख का इनाम, ठगी का नया तरीका, 8 गिरफ्तार | Nation One