News : रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, कहीं ये बात | Nation One
14 Feb, 2025 Nation One News 129
News : कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का कमेंट अभी भी चर्चा में है। उनके माफी मांगने के बाद भी ये विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस पर अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान सामने आया है। वो उन पर भड़के हुए हैं। जानें क्या कहा उन्होंने। रणवीर इलाहाबादिया ने शो के दौरान अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। रणवीर और दूसरे लोगों का ये काम माफी के लायक नहीं है।
News : रणवीर इलाहाबादिया पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?
बागेश्वर धाम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा- ‘हमने जो सुना है, उन्होंने बड़ी ही दुष्प्रभावी बात बोली है। निर्लज्जता का बात है। वो माफ करने योग्य नहीं है। उन्हें सबक सीखना चाहिए क्योंकि उन्होंने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।’ धीरेंद्र शास्त्री जी ने आगे कहा-‘इसलिए हम कहते हैं वेट एंड वॉच…व्यक्ति पर तत्काल भरोसा मत करिए। हम पर भी मत करिए, पहले परखिए, देखिए, समझिए तत्काल भरोसा मत करिए। उन्होंने जो बोला है, वो माफ करने योग्य नहीं।’
News : क्या है विवाद?
‘इंडियाज गाॅट लेटेंट’ शो पर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के अश्लील कमेंट किया था। ये कमेंट पैरेंट्स को लेकर था। इसके चलते लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। यही वजह है कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। इसके बाद रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने अश्लील कमेंट पर माफी मांगी। हालांकि उनकी माफी को लोगों ने स्वीकार नहीं किया है। इसलिए जगह-जगह से उनका विरोध हो रहा है।
Also Read : News : अर्धकुंभ को पूर्ण महाकुंभ की तरह भव्य और दिव्य बनाए जाने की मांग, पढ़ें | Nation One