News : दिल्ली वालों के लिए आज बड़ा ऐलान करेंगे अरविंद केजरीवाल, पढ़ें खबर | Nation One
News : आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी घोषणा करेंगे। उन्होंने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि आज एक बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें बड़ी घोषणा करुंगा। यह घोषणा हमारे बुजुर्गों के लिए होगी और दिल्ली मॉडल में एक और मील का पत्थर साबित होगी। बात दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल घोषणाएं कर रहे हैं। दिल्लीवासियों को गारंटियां दे रहे हैं, ताकि लोग आम आदमी पार्टी को एक बार फिर चुनाव में समर्थन देकर दिल्ली की सेवा करने का मौका दें। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है। इसके लिए पूरी तैयारी के साथ चुनावी रण में उतरी है। इसका प्रमाण आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की घोषणा करके दिया है। पार्टी पिछले एक डेढ़ महीने में 4 सूचियां जारी करके 70 उम्मीवारों की घोषणा कर चुकी है।