NEET 2024 : CBI को मिली बड़ी सफलता NTA के ट्रंक से पेपर चुराने वाला गिरफ्तार | Nation One
17 Jul, 2024 Nation One News 170
NEET 2024 : नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पटना से पेपर लीक के मुख्य आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पंकज ने ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के ट्रंक से पेपर चुराया और उसे लीक किया। पेपर चुराने में सहयोग करने और उसे अन्य सहयोगियों तक पहुंचाने के आरोपी राज कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को भी झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया गया। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
NEET 2024 : राकेश उर्फ रॉकी पटना से गिरफ्तार
इससे पहले सीबीआई ने आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी को पटना से गिरफ्तार किया था। रॉकी पर पेपर को हल करने और अभ्यर्थियों तक उत्तर भेजने का आरोप है। रॉकी को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
NEET 2024 : सिविल इंजीनियर है आरोपी पंकज कुमार
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि पंकज कुमार बोकारो का रहने वाला है। वह एनआईटी, जमशेदपुर के 2017 बैच का सिविल इंजीनियर है। उसने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से पेपर चुराया था।
Also Read : News : ओमान तट पर डूबा तेल टैंकर, 13 भारतीयों सहित 16 क्रू मेंबर लापता | Nation One