वेब स्टोरी

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर नेताओं ने किया याद, योगदान को सराहा

दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साधारण परिवार से निकलकर वे देश के सबसे सम्मानित अर्थशास्त्रियों और नेताओं में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए उनके प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में योगदान को भारत की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें "भारत की आर्थिक परिवर्तन का सौम्य शिल्पकार" कहा। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों और वंचितों के लिए डॉ. सिंह के निर्णय और मजबूत अर्थव्यवस्था में उनका योगदान हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।

डॉ. मनमोहन सिंह 1991-96 तक वित्त मंत्री रहे और देश में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की। इसके बाद 2004 से 2014 तक लगातार दो कार्यकाल प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारत को नई दिशा दी।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed