ICC Womens WC 2026 :वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा ,महिला टीम ने 8वीं बार फाइनल में किया प्रवेश।
30 जून को लंदन के ओवेल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच ICC Womens WC 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया,WI की टीम इस अहम मुकाबले में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 120 रन ही बना पाई।ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया।
नहीं चला कैरेबियन बल्ला :
वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल मुकाबले में शुरुआत काफी अच्छी रही,6 ओवर तक कोई भी विकेट नहीं गिरा और 35 रन भी बने लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया लगातार विकेट के गिरने से वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाई,कप्तान हेली मैथ्यूज के अलावा कोई भी खिलाडी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया,कप्तान मैथ्यूज ने 30 रन बनाए,वहीँ डी डॉटिन ने 26 और जोसेफ़ ने 22 रन बनाए ,20 ओवरों की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज टीम 6 के रन रेट से 120 रन ही बना पाई।
ऑस्ट्रेलिया ने की कमाल की गेंदबाजी :
वेस्टइंडीज के बड़ा स्कोर ना बनाने के पीछे ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी दीवार की तरह खड़ी रही,ए गार्डनर,एस मोलिनेक्स ,जी वेयरहम ने 2-2 विकेट झटके,ए सदरलैंड बाकि गेंदबाजों से थोड़ी महंगी रही लेकिन एक विकेट झटकने में सफल रही।
अहम मुकाबले में काम आया बेथ मूनी का अनुभव:
ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बैटर बेथ मूनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया,मूनी ने 38 गेंदों में 68 रन बनाए बाकि की कसर ए गार्डनर ने पूरी कर दी,ए गार्डनर का इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन रहा 2 विकेट झटकने के साथ ही उन्होंने 20 गेंदों में 35 रन भी बनाए,जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच ' भी मिला,ऑस्ट्रेलिया ने महज 13 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और रिकॉर्ड 8वीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी टीम का इंतजार:
ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में प्रवेश करने के बाद अब दूसरी टीम का इंतजार कर रही है,2 जुलाई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा,इंग्लैंड एक बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का स्वाद चख चुकी है वहीं दक्षिण अफ्रीका दो बार फाइनल में पहुँचने के बाद भी अब तक चैम्पियन नहीं बन पाई।ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम हैं और अब तक 6 बार चैम्पियन बन चुकी है जबकि 1 बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
भारत के लिए निराशाजनक रहा वर्ल्ड कप 2026 :
भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर हो चुकी है ,भारत ने 5 मुकाबलों में से 3 जीते और 2 में हार का सामना करना पड़ा, अंक तालिका में शीर्ष 2 में जगह ना बना पाने के कारण भारतीय टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई,भारत को हराकर ही ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश किया है।



















