ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड की उन्नति ने कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य पदक, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान

देहरादून की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है, उन्नति की इस उपलब्धि से प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है।

पढ़ें यह खबर : Nanda Ki Chauki पुल धंसाव मामले की जांच में बड़े खुलासे, डिजाइन से गायब थे सुरक्षा इंतजाम

 देहरादून की युवा जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है । इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ भारत की झोली में एक और पदक डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में उन्नति शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन से हुआ, जहां उन्हें इप्पोन के आधार पर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कांस्य पदक मुकाबले में उन्नति ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर को महज 1 मिनट 7 सेकेंड में इप्पोन से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

पढ़ें यह खबर : बड़ी लापरवाही : बिना स्लैब के नाले में गिरने से 21 वर्षीय अमित सेमवाल की मौत, कौन लेगा जिम्मेदारी ?

उन्नति शर्मा का जूडो सफर देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित जूडो हॉल से शुरू हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय जूडो कोच सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखीं और लगातार मेहनत के दम पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उनकी सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास का परिणाम मानी जा रही है।उन्नति ने अपने खेल को इंस्पायर इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स के सानिध्य में निखारा। 

पढ़ें यह खबर :  उत्तराखंड - अब बुग्यालों में रात बिता सकेंगे पर्यटक, सुप्रीम कोर्ट ने नाईट स्टे पर लगी रोक हटाई

उन्नति ने देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित जूडो प्रशिक्षण केंद्र  से भी ट्रेनिंग ली और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पोडियम तक पहुंची हैं उत्तराखंड सरकार ने उन्नति की अद्भुत प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें 'आउट ऑफ टर्न' सरकारी नौकरी प्रदान की थी.और आज उन्नति ने प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है,खेल मंत्री रेखा आर्य ने उन्नति की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।

राष्ट्रीय स्तर में चैम्पियन हैं उन्नति : 

  1. उन्नति शर्मा ने  मणिपुर में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और 'सर्वश्रेष्ठ जुडोका' का खिताब जीता 
  2. 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीता 
  3. विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक।
  4. राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, जिस पर उन्होंने पूरी तरह खरा उतरते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीत लिया।

देहरादून की डिफेंस कॉलोनी निवासी उन्नति शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार का सहयोग और कोच का मार्गदर्शन उनकी सफलता की मजबूत नींव बने।

कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक भारत ने कुल 39 पदक जीते हैं जिनमें 13 स्वर्ण , 17 रजत, और 9 कांस्य पदक शामिल हैं, पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। 

Watch Video

You Might Also Like