इंग्लैंड के सामने बिखरी टीम इंडिया, तीसरे टी20 में दर्ज हुई इतिहास की सबसे बड़ी हार
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है,महज 76 रनों पर टीम इण्डिया सिमट गई और टी-20 इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी।
आयरलैंड के साथ 2 मैचों की सीरीज हारकर टीम इण्डिया इंग्लैंड दौरे पर है पहला टी-20 बारिश से धुल गया और उसके बाद मिली दो लगातार हार से कई सवाल खड़े हो रहे हैं,तीसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से फ़िल साल्ट के 76,सैम करन के 41 और और जोस बटलर के 36 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने हुए 201 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए. हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका।
पढ़ें यह खबर : इंग्लैंड के साथ दूसरे टी-20 में भारत की हार,डेब्यू मैच में नहीं चला Vaibhav Suryavanshi का बल्ला।
201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इण्डिया के बल्लेबाज कल के मैच में कुछ ज्यादा ही जल्दी में नजर आए और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने सटीक रणनीति के तहत गेंदबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में ही आधी टीम को पवेलियन भेज दिया,कोई भी भारतीय बल्लेबाज 15 रन से ज्यादा नहीं बना पाया,वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने टीम इण्डिया से सर्वाधिक 13 रन बनाए इसके अलावा 7 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए।
पढ़ें यह खबर : बद्रीनाथ धाम : चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, कथित निजी सचिव सस्पेंड, विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज
भारतीय टीम महज 76 रनों पर ऑल आउट हो गई और भारत के नाम टी-20 मैच में इतिहास की सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड दर्ज हो गया,इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दे दी,रनों के हिसाब से ये भारत की सबसे बड़ी हार है इससे पहले नूजीलैंड ने 2019 में भारत को 80 रनों से हराया था। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है फिर भी भारत के पास बचे दो मैचों में वापसी का मौका होगा।
मैच के प्लेयर ऑफ़ दी मैच जोफ्रा आर्चर बने जिन्होंने 29 रन देकर 3 विकेट झटके वहीं जोश टंग ने अपने करियर का सवर्श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।



















