ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

आयरलैंड से सीरीज हारकर ट्रोल हो रहे श्रेयस अय्यर के पास कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने का मौका,वैभव पर भी रहेंगी नजरें।

क्रिकेट न्यूज़ : हाल ही में भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज हुई जिसमें आयरलैंड ने सीरीज को 2-0 से हराकर नया इतिहास रचा इससे पहले आयरलैंड की टीम कभी भारत से जीत नहीं पाई थी,सूर्या कुमार को टी-20 कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया और अपनी पहली ही सीरीज हारने के बाद श्रेयस अय्यर के नेतृत्व पर सवाल खड़े हुए अब श्रेयस के पास इंग्लैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने का मौका है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आगाज 1 जुलाई से हो गया पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया अब दूसरा मैच कल यानि 4 जुलाई को खेला जाएगा।आयरलैंड के खिलाफ सीरीज की हार का ठीकरा श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर फूटा,साथ ही वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को टीम में जगह ना मिलने की भी चर्चाएं हुई।

श्रेयस अय्यर को पहली बार टीम इण्डिया का पूर्णकालिक टी-20 कप्तान बनाया गया है,श्रेयस इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें आईपीएल के फाइनल में पहुंची,और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR ) ने श्रेयस की कप्तानी में 2024 का ख़िताब जीता।श्रेयस अय्यर को महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही देखा जाता है क्योंकि वो भी मैदान पर अक्सर शांत नजर आते हैं,अब देखना होगा कि श्रेयस आयरलैंड से मिली हार के दबाव से कैसे निपटते हैं। 

देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टीम में मौका मिलता है या नहीं या भारतीय टीम पहले मैच की प्लेइंग 11 के साथ ही मैदान में उतरती है,भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 भारतीय समयानुसार 4 जुलाई को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You