ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

इंग्लैंड के साथ दूसरे टी-20 में भारत की हार,डेब्यू मैच में नहीं चला Vaibhav Suryavanshi का बल्ला।

4 जुलाई को इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया,इस मैच में वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया,वैभव ने 15 साल 99  दिन में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन मैच का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा। 

पढ़ें यह खबर : आयरलैंड से सीरीज हारकर ट्रोल हो रहे श्रेयस अय्यर के पास कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने का मौका,वैभव पर भी रहेंगी नजरें।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और भारत की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दी,पहले 5 ओवरों में ही टीम का स्कोर 50 पहुंच गया जो कि एक अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है लेकिन विल जैक्स की गेंद पर वैभव ने आगे बढ़कर मारना चाहा तो वो स्टंपिंग हो गए और डेब्यू मैच में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए,ईशान किशन और अभिषेक ने पारी को संभाला और दोनों ही अर्धशतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए,कप्तान श्रेयस ने 37 और तिलक वर्मा ने अंत में 24 रनों का योगदान दिया,कुल मिलाकर भारत ने 20 ओवरों में 190 रन बना लिए। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने 3 विकेट झटके। 

पढ़ें यह खबर : हरियाणा के संतलाल इंसान हैं या अजूबा? ठंड में गर्मी और गर्मी में लगती है ठंड, डॉक्टर भी नहीं समझे मिस्ट्री!

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम को शुरुआत में ही दो झटके लगे जिसने मैच में भारत की पकड़ को मजबूत बना दिया लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जैकब बैथल के साथ पारी को संभाला और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया,हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ 15 गेंदों में 39 रन जड़ दिए वहीं बैथल ने पारी को संभाले रखा और मैच को अंत तक ले गए बैथल(मैन ऑफ़ दी मैच) 46 गेंदों पर 76 रन बनाकर नॉट आउट रहे,टॉम बैंटन ने 39 रनों का सहयोग दिया,इन तीनों की संतुलित बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड 6 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मुकाबला जीत गया। 

भारतीय गेंदबाजों को रास नहीं आई पिच :

अक्षर पटेल को छोड़कर किसी भी भारतीय गेंदबाज की इकॉनमी 10 से कम नहीं रही,लेग स्पिनर रवि बिश्नोई काफी खर्चीले साबित हुए बिश्नोई ने 4 ओवरों में 60 रन खर्च कर दिए,17 वां ओवर डालने आए बिश्नोई ने इस ओवर में दो नो बॉल डालने के साथ ही 29 रन दे दिए जिससे मैच भारत की झोली से दूर हो गया और इंग्लैंड ने सीरीज में  1-0 की बढ़त ले ली।5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था अब बाकी बचे 3 मैचों में भारत की कड़ी परीक्षा होगी।

Watch Video

You Might Also Like