ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड : पीएम मोदी के राजनैतिक जीवन की सिल्वर जुबली को 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं. अक्टूबर 2001 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे जिसके बाद उन्होंने 13 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला,और 2014 से देश के प्रधानमंत्री हैं.आरएसएस कार्यकर्त्ता से देश के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले पीएम मोदी की इस राजनैतिक सिल्वर जुबली को भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान ' के रूप में मनाने जा रही है। 

देहरादून में आयोजित ' सेवा संकल्प अभियान ' की कार्यशाला में इस अभियान की औपचारिक घोषणा हो गई है. मुख्यमंत्री धामी समेत कई बीजेपी नेताओं ने इस कार्यशाला में शिरकत की. भाजपा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक इस अभियान को संचालित करेगी। 

पढ़ें यह खबर : नशे के खिलाफ बनाएं रील्स और शॉर्ट फिल्म, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को दिया बड़ा चैलेंज

भाजपा ने पीएम मोदी के 25 वर्ष के राजनैतिक जीवन को सेवा और समर्पण की सिल्वर जुबली बताया,इस अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से होकर 17 अक्टूबर तक संचालित करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2001 को पीएम मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके तहत अक्टूबर 2026 में उनके सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएम मोदी के "सेवा और समर्पण" के विजन को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उत्तराखंड भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के हर गांव और नागरिक तक पहुंचने के लिए 11 अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी : 

पढ़ें यह खबर : PM मोदी का बड़ा कदम: 'नशा मुक्त युवा भारत' के लिए 100 सप्ताह का देशव्यापी मिशन शुरू

सेवा सेतु अभियान:  

ब्लॉक स्तर पर 15 दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए लोगों के दस्तावेज तैयार कर उन्हें तुरंत लाभान्वित किया जाएगा। 

आंगनबाड़ी सम्मान व मातृ संवाद:

पार्टी कार्यकर्ता राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा करेंगे और बाल पोषण व देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार:

इस दौरान बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण (पेड़ लगाना) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

युवा और डिजिटल जुड़ाव (सेवा में मेरा योगदान):

युवाओं को प्रेरित करने के लिए नेशनल इनोवेशन चैलेंज का आयोजन होगा। इसके साथ ही, युवाओं से किसी भी सेवा कार्य को करते हुए सोशल मीडिया रील बनाकर प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील की जाएगी।

पढ़ें यह खबर : लखनऊ छावनी को 'मॉडल छावनी ' बनाने के लिए सीएम योगी की रक्षा मंत्री की मौजूदगी में 101 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी की जीवन यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए "नमो सेवा गाथा" नुक्कड़ नाटक और फोटो प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। 

उत्तराखंड भाजपा के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल जनसेवा के कार्यों को धरातल पर उतारेंगे, बल्कि साल 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में : 

नरेंद्र मोदी  7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे कुल मिलाकर 12 साल 227 दिन

पढ़ें यह खबर :  सीएम धामी का सैन्य प्रेम : अग्निवीर सेल को कैबिनेट की मंजूरी, शहीदों की लगेंगी मूर्तियां

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में : 

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी ने 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।इसके बाद उन्होंने लगातार दो बार और प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. दूसरी बार 30 मई 2019और तीसरी बार 9 जून 2024.

पीएम मोदी ने तोड़ा प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड : 

जून 2026 में नरेंद्र मोदी लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।10 जून 2026 को पीएम मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे करके पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।वे देश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वालेगैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।

आज़ाद भारत में पैदा होने वाले पहले पीएम हैं मोदी : 

नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म देश की आज़ादी के बाद (17 सितंबर 1950) हुआ है। उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्री आज़ादी से पहले पैदा हुए थे।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You