दिलजीत दोसांज की फिल्म Satluj OTT से हटने के बाद नाराज दिखे एक्टर ,बोले बात रखने तक का हक़ छीन रही सरकार।
दिलजीत दोसांज की फिल्म 'Satluj' पिछले चार सालों से सेंसर बोर्ड में लटकी हुई थी जिसके कारण फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर 4 जुलाई को रिलीज़ किया गया था लेकिन अब इसे हटा दिया गया है,फिल्म के OTT से हटने पर अभिनेता ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है.
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज की फिल्म 'Satluj ' जो 4 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज़ हुई थी और महज 48 घंटों में ही फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया जिसपर एक्टर सहित उनके फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं,एक तरफ राजनीतिक दलों ने इसे लेकर सिसायत शुरू कर दी है, वहीं दूसरी तरफ अब कहा जा रहा है कि सरकार ने सुरक्षा कारणों फिल्म को हटाने का फैसला किया।
फिल्म में ऐसा क्या था:
Satluj फिल्म को बड़े पर्दे के लिए बनाई गई थी लेकिन सेंसर बोर्ड की कैंची 4 साल तक नहीं रुकी फिल्म का कई बार नाम भी बदला गया पहले इसका नाम घल्ला घोरा था और बाद में इसे पंजाब95 कर दिया गया लेकिन कुछ भी काम नहीं कर पाया,सिनेमाघरों में रिलीज़ ना होने के कारण फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया,फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन और 1995 में कथित फर्जी एनकाउंटर जैसे संवेदनशील मुद्दोंपर आधारित है,जसवंत सिंह खालरा ने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में लापता हुए हजारों अज्ञात लोगों और उनके कथित अंतिम संस्कार के मामले की जांच की थी।उनकी इस जांच ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ला खड़ा किया था। इस मुद्दे को उठाने के बाद जसवंत सिंह खुद लापता हो गए थे। 6 सितंबर 1995 को अमृतसर के कबीर पार्क में सुबह करीब 9:20 बजे मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा अपने घर के बाहर अपनी कार धो रहे थे तभी पंजाब पुलिस ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद वे कभी नहीं दिखे।
फिल्म के कंटेंट को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी इसी वजह से इसे OTT पर रिलीज़ किया गया था लेकिन भारत में इसे रिलीज़ के 48 घंटों के अंदर ही रोक लगा दी गई।
OTT से क्यों हटाई गई :
दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा कि उन्हें पहले से ही पता था ये होने वाला है ,तब भी आवाज को रोकने की कोशिश की गई थी आज भी वही किया जा रहा है,हालांकि कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से यह निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म से दिशा-निर्देशों का जिम्मेदारी से पालन करने से लिए कहा गया था। फिल्म को 2022 में पंजाब 95 शीर्षक से रिलीज किया जाना था। लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए 127 कट सुझाए थे।
जिसे निर्माताओं ने नहीं माना और फिर रिलीज रोक दी।उस वक्त सुझाए गए कट पर कोई फैसला नहीं लिया गया और फिर बाद में नए शीर्षक के साथ चुपके से ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया। ओटीटी सेंसर बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। जब मामला सरकार के संज्ञान में आया, तो जी5 से फिल्म को हटाने के लिए कहा गया।
बहरहालल, ZEE5 ने पुष्टि की है कि ‘सतलुज’ फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है. साथ ही, कंपनी ने कहा है कि वह फिल्म और उसके निर्माताओं के साथ खड़ी है और भारतीय दर्शकों के लिए इसे फिर से उपलब्ध कराने की उम्मीद में जरूरी प्रक्रिया का पालन कर रही है.फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं हैं और लोग इसे पहले से ही डाउनलोड कर देख चुके हैं और दूसरों को भी भेज रहे हैं।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













