संत प्रेमानंद के सुझाव से पलटी 'Hanuman Ansh' फिल्म की किस्मत; बजट से कमाया 10 गुना मुनाफा !
बॉलीवुड में अक्सर बड़े बजट की फ़िल्में ही बड़ा मुनाफा करती हैं. और अब ये चलन भी बढ़ गया है कि प्रमोशन के दौरान फिल्म का बजट बताया जाता है जिससे दर्शकों में उत्सुकता बढ़ जाती है कि जब इतने करोड़ लगे हैं तो कुछ अच्छा ही होगा.वहीं कम बजट की फिल्मों का ना उतना प्रमोशन हो पाता है और ना ही ये इतनी कमाई कर पाती हैं.लेकिन हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'हनुमान अंश ' सारे मिथक तोड़ती नजर आ रही है. बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी फिल्म ने अपने बजट से 10 गुना कमाई कर ब्लॉकबस्टर लिस्ट में जगह बना दी है।
7 अगस्त को हुई थी रिलीज, शुरुआत में रही थी सुस्त :
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म का प्रदर्शन बेहद धीमा था और ऐसा लग रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी.लेकिन तीसरे हफ्ते में कुछ ऐसा हुआ जिसने फिल्म का पूरा भाग्य ही बदल दिया। सोशल मीडिया और जमीन पर एक ऐसी लहर उठी जिसने सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक के शोज़ को हाउसफुल कर दिया.
पढ़ें यह खबर : मनुस्मृति विवाद : शंकराचार्य अविमुकेश्वरानन्द ने राहुल गांधी से की माफ़ी की मांग; कांग्रेस का देशव्यापी बहिष्कार की चेतावनी
नवोदित अभिनेता शोभिनव सत्या ने किरदार को निभाया नहीं उसे जिया :
फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसके किरदार और उनकी सादगी है। फिल्म में कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा के युवावस्था (लक्ष्मण दास) की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है. बाबा के इस मुख्य और बेहद संवेदनशील किरदार को नवोदित अभिनेता शोभिनव सत्या ने परदे पर जीवंत किया है. उनके साथ अभिनेता चंदन आनंद भी एक बेहद अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं.कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी और साधु तिवारी-ऋषि पाठक के कीर्तन जैसे संगीत ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया है.
प्रेमानंद महाराज के सुझाव ने पलट दी बाजी :
फिल्म को असल रफ्तार तब मिली जब सोशल मीडिया पर वृंदावन के विख्यात संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का एक वीडियो सामने आया। भक्तों के बीच इस बात की भारी चर्चा है कि प्रेमानंद महाराज ने बाबा नीम करोली के दिव्य जीवन पर आधारित इस फिल्म को देखने का सुझाव दिया था। महाराज जी के वचनों का सम्मान करते हुए उनके लाखों अनुयायी और सनातन प्रेमी अचानक सिनेमाघरों की तरफ उमड़ पड़े, जिससे फिल्म की टिकटों की मांग में भारी उछाल आ गया.
पढ़ें यह खबर : 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट Kaziah Liz Mejo के सिर सजा Miss Universe India 2026 का ताज, केरल की बेटी बनीं नई ब्यूटी क्वीन
सिनेमाघरों के बाहर 'भंडारा' और अनोखा प्रमोशन
फिल्म की सफलता में सबसे अनोखा और ऐतिहासिक योगदान बाबा के भक्तों का 'भंडारा एंगल' रहा। आज तक फिल्मों के प्रमोशन के लिए मेकर्स करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाते हैं, लेकिन यहाँ बाबा के भक्तों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। देश के कई शहरों (जैसे लखनऊ, कानपुर और दिल्ली-एनसीआर) के सिनेमाघरों के बाहर बाबा के भक्तों ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए और थिएटर्स के ठीक बाहर मुफ्त 'भंडारे' और पूड़ी-सब्जी के लंगर का आयोजन कर दिया। फिल्म देखने आने वाले दर्शकों को बाबा का प्रसाद बांटा जाने लगा। इतिहास में पहली बार किसी फिल्म के लिए इस तरह का नि:स्वार्थ जन-आंदोलन देखा गया, जिसने महंगे कॉर्पोरेट प्रमोशन के मिथक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
पढ़ें यह खबर : New National Crush Unlock: विकेट लेकर किया Gen-Z वाला '6-7' सेलिब्रेशन, जानें कौन हैं वायरल स्पिनर मेधावी बिधूड़ी
मात्र ₹2 करोड़ का बजट और 10 गुना की जादुई कमाई :
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 'हनुमान अंश' का कुल निर्माण बजट मात्र₹1.8 करोड़ से ₹2 करोड़के बीच है। रिलीज के तीसरे हफ्ते के अंत तक, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹18 करोड़ (ग्रॉस) से अधिक का कलेक्शन खड़ा कर दिया है। गणित के साफ आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि फिल्म ने अपनी लागत से ठीक 10 गुना (10x) ज्यादा की कमाई कर ली है। बिना किसी बड़े स्टार और बिना किसी पेड (Paid) प्रमोशन के इस स्तर का मुनाफा कमाना भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मिसाल बन गया है।













