ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Weather : गर्मी के बीच बदलने लगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में धूल भरी आंधी | Nation One 

Weather : भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर भारत में बीते 24 घंटे में 17 शहरों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे बुरे हालात राजस्थान के हैं। यहां जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तीसरे दिन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। 

इसके अलावा पंजाब के बठिंडा में 80 साल के बाद अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा।

Weather : पश्चिम हिमालय क्षेत्र में होगी बारिश

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण आगामी 3 दिनों में मौसम में काफी बदलाव होगा। उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

Weather : देश के प्रमुख शहरों का हाल

राजस्थान में बीते 5 दिनों में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंच गई है।

जयपुर में मई माह में 11 साल बाद 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बाड़मेर में 49.3 और फलौदी में 49.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा में सिरसा का तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।

उप्र के आगरा शहर 30 साल बाद सबसे गर्म रहा।

श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Weather : सामान्य से बेहतर होगा मानसून

मौसम कार्यालय ने कहा कि इस साल मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक हो सकती है। IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में जून का महीना गर्म और आर्द्र रहेगा। जून में देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।    

Also Read :NEWS : BHEL की डिप्टी मैनेजर की आत्महत्या के मामले में IRS अफसर अरेस्ट, डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात | Nation One