ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Ankita Bhandari Case : सुरेश राठौड़ के बाद उर्मिला सनावर से आज सीबीआई की पूछताछ

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई टीम ने शनिवार शाम हरिद्वार के बीएचईएल गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर पहुंचकर उनसे गहन पूछताछ की। 

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई एक्शन मोड में नजर आ रही है। अंकिता भंडारी मामले में CBI ने कार्रवाई शुरू कर दी है। CBI की टीम शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक से सीबीआई ने तक़रीबन 3 घंटे तक पूछताछ की. एक दिन पहले ही शुक्रवार को एक नए घटनाक्रम में अंकिता के माता-पिता ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी।

शुक्रवार को अंकिता के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने दिल्ली में सीबीआई के मुख्यालय में जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। इस मुलाकात के दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने उनको भरोसा दिया था कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और न्याय संगत तरीके से गहन जांच की जाएगी।

आज दोपहर सीबीआई की टीम अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पहुंची है,खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ जारी है।

Watch Video