वेब स्टोरी

Uttarakhand : अनुकृति गुसाईं ने थामा भाजपा का दामन, विपक्ष बोला- ईडी का डर | Nation One

Uttarakhand : कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। अनुकृति गुंसाई ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी. और वीडियो के ज़रिये लोगो को भाजपा के लिए वोट करने की अपील की थींऔर साथ ही फिर एक बार मोदी सरकार की बात की थीं। बता दें की अनुकृति ने वर्ष 2022 में कांग्रेस के ही टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं हैं।

Uttarakhand : भाजपा से निकाल दिया गया था

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को वर्ष 2022 लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस से निकट होने की बात को लेकर भाजपा से निकाल दिया गया था. बाद में कयासों के बीच एक खबर पर मुहर लगी की हरक सिंह रावत और उनकी बहु अनुकृति ने कांग्रेस का हाथ थामा हैं फिर कांग्रेस ने पौड़ी से अनुकृति को विधानसभा में उतारा पर इस बार सिक्का भाजपा के दांव में आ गया और अनुकृति भाजपा उम्मीदवार दलीप सिंह रावत से चुनाव हार गयीं।

Uttarakhand : मोदी सरकार के कार्यों से बेहद प्रभावित

अनुकृति के नाम 2014 मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब भी हैं अनुकृति ने भाजपा में शामिल होने के बाद
कहा की वो मोदी सरकार के कार्यों से बेहद प्रभावित हैं और अब वो भाजपा के साथ काम करेंगी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।

रिपोर्ट : चंदन चौबे

Also Read : NEWS : ये गेम खेलने से मौत हो सकती, जानें 20 साल के स्टूडेंट के साथ क्या हुआ | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed