ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगी अनाया बांगर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी; महिला क्रिकेटर फैसले से खुश नहीं

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) के क्रिकेट करियर को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है। हालाँकि, टॉप लेवल पर खेलने के लिए उनके सामने कुछ कड़ी शर्तें भी रखी गई हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में महिलाओं के'कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट' (घरेलू और क्लब स्तर) में तुरंत प्रभाव से खेलने की बिना शर्त अनुमति दे दी है। वे अब वहां स्थानीय क्लबों के लिए मैदान पर उतर सकती हैं।गौरतलब है कि अनाया ने कुछ समय पहले अपना जेंडर बदला था जिसके बाद अब उन्होंने फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने की ठान ली है.

अगर अनाया ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी महिला लीग (जैसे WBBL - महिला बिग बैश लीग) या नेशनल लेवल पर खेलना चाहती हैं, तो वह मार्च 2027 से इसके लिए योग्य होंगी। लेकिन इसके लिए उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 'ट्रांसजेंडर और जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स पॉलिसी' के तहत कड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी।

पढ़ें यह खबर : संत प्रेमानंद के सुझाव से पलटी 'Hanuman Ansh' फिल्म की किस्मत; बजट से कमाया 10 गुना मुनाफा !

एलीट स्तर पर चुने जाने के लिए अनाया बांगर को निम्नलिखित मानकों को पास करना अनिवार्य होगा:

टेस्टोस्टेरोन का तय स्तर: अनाया को मेडिकल रूप से यह प्रमाणित करना होगा कि उनके शरीर में सीरम टेस्टोस्टेरोन (Serum Testosterone) का स्तर लगातार 12 महीनों तक 10 नैनोमोल्स प्रति लीटर (10 nmol/L) से कम रहा है।

मार्च 2027 में अनिवार्य ब्लड टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर मार्च 2027 में उनका एक आधिकारिक ब्लड टेस्ट असेसमेंट किया जाएगा। इस टेस्ट में रिपोर्ट सही आने पर ही उन्हें आगे खेलने की फाइनल एलिजिबिलिटी मिलेगी।

लगातार मेडिकल निगरानी: करियर के दौरान उन्हें समय-समय पर अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स और हार्मोनल स्तर का डेटा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल बोर्ड को सौंपना होगा ताकि निष्पक्ष खेल सुनिश्चित किया जा सके। 

पढ़ें यह खबर : New National Crush Unlock: विकेट लेकर किया Gen-Z वाला '6-7' सेलिब्रेशन, जानें कौन हैं वायरल स्पिनर मेधावी बिधूड़ी

दक्षिण अफ्रीका की खिलाडी ने उठाए सवाल : दक्षिण अफ्रीका की मैरीजान काप ने अनाया बांगर पर क्रिकेट ओस्ट्रिलिया के फैसले को अनुचित बताया।और अनफेयर एडवांटेज बताया 

वहीं महिला क्रिकेटरों द्वारा किए जा रहे विरोध पर अनाया ने कहा कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट पूरी तरह नियमों के मुताबिक है. उन्हें कोई अनुचित जैविक फायदा (Unfair Advantage) नहीं मिल रहा है, इसलिए आलोचकों को इस विषय पर खुद को शिक्षित (Educate) करना चाहिए.

पढ़ें यह खबर : मनुस्मृति विवाद : शंकराचार्य अविमुकेश्वरानन्द ने राहुल गांधी से की माफ़ी की मांग; कांग्रेस का देशव्यापी बहिष्कार की चेतावनी

अनाया बोली रास्ता साफ़ हुआ है मेहनत से टीम में बनाऊंगी जगह : 

आलोचकों और विरोध करने वाले खिलाड़ियों को जवाब देते हुए अनाया बांगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे सिर्फ एक प्लेटफॉर्म (रास्ता) दिया है। मुझे कोई शॉर्टकट या सीधा सिलेक्शन नहीं मिला है। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस के दम पर टीम में जगह बनाऊंगी।"

BCCI से नहीं मिला था जवाब: अनाया ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले भारत में महिला क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से संपर्क किया था, लेकिन वहां से कोई जवाब या नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया का रुख करना पड़ा। जबकि अनाया के पिता संजय बांगर भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं और कोच भी रह चुके हैं। 

जैविक लाभ की बात गलत: अनाया के मुताबिक, उनकी मेडिकल रिपोर्ट नियमों के पूरी तरह अनुकूल है और उन्हें खेल में कोई अनुचित जैविक फायदा (Unfair Advantage) नहीं मिल रहा है, इसलिए उनके खेलने का विरोध करने वालों को पहले इस विषय पर खुद को शिक्षित करना चाहिए।

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You