ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में कलेक्टर ऑफिस में उमड़ा जनसैलाब, बाजार बंद

नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को गजा क्षेत्र में स्थानांतरित करने की चर्चाओं के विरोध में लोगों ने विशाल जनाक्रोश रैली निकाली।कलेक्टर परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, विरोध में पूरे बाजार को बंद कर दिया गया। 

पढ़ें यह खबर : शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत ने खड़े किए कई सवाल, दकियानूसी सोच के आगे हार गई बच्चों की फेवरेट मैम

 

प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज को नई टिहरी से गजा क्षेत्र के पिफल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं से उबाल के चलते शुक्रवार को टिहरी क्षेत्र के लोग भारी तादाद में सड़कों पर उतरे।

क्षेत्रीय लोगों ने जनाक्रोश रैली निकालते हुए मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय पर स्थापत करने की मांग की। कहा कि किसी भी हाल में मेडिकल कॉलेज को बाहर नहीं ले जाने देंगे। मेडिकल कॉलेज अन्यत्र ले जाने पर भारी रोष लोगों में दिखा। जनाक्रोश रैली के दौरान नई टिहरी, बौराड़ी व बीपूरम बाजार पूरी तरह से बंद रहे।

टिहरी मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नई टिहरी सहित आस-पास के क्षेत्रों के जनप्रतनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सारज्यूला पट्टी के ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर वृहत जनाक्रोश रैली निकाली।

पढ़ें यह खबर : बद्रीनाथ : श्री नारायण का मुकुट चोरी करने वाला साधु गिरफ़्तार, भजन कीर्तन के लिए आश्रम में रुका था साधु

रैली के माध्यम से अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज को लेकर टिहरी के सभी लोग एकजुट हैं और किसी भी हाल में मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र नहीं ले जाने देंगे। वक्ताओं में संघर्ष समिति के संयोजक डा राकेश भूषण गोदियाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का स्थान बदला तो व्यापक जन आंदोलन ओर तेजी से शुरू किया जायेगा।

पढ़ें यह खबर : Kanwar Yatra 2026 - दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों और पैदल कांवड़ियों पर रोक, जानें उत्तराखंड का रूट प्लान

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2022-23 में नई टिहरी के इणियां क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी और शासन के निर्देशों के तहत टीएचडीसी ने प्रारंभिक निर्माण संबंधी कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। वक्ताओं ने कहा कि दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाने का प्रयास किया तो क्षेत्र के लोगों को मजबूरन उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

Watch Video

You Might Also Like