ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Noida : भारी बारिश से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से आठ बच्चे दबे, तीन की मौत | Nation One 

Noida : भीषण गर्मी के बाद अब बारिश को दौर शुरू हो गया है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते दो दिन से भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण अब बडे हादसे भी हो रहे है। ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। 

भीषण बारिश के चलते निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे आठ बच्चे दब गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। बाकी बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर राहत व बचाव टीमें मौजूद हैं।

Noida : दीवार गिरने से आठ बच्चे दबे

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत खोदना गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है। इस घटना में आयशा (16), आहद (4), हुसैन (5), आदिल (8), अलफ़िजा (2), सोहना (12), वासील (11) और समीर (15 ) दब गए।

Noida : तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मकान मालिक सगीर के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार और रिश्तेदारों के आठ बच्चे उसके नीचे दब गए। इसमें आहद, आदिल व अलफिजा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 

इस हादसे के बारे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और यह भी पता कर रही है कि कहीं और लोग तो दीवार के नीचे दबे नहीं हैं।

Noida : आने वाले दिनों में होगी भारी बारिश

आपको बता दें कि गुरुवार देर रात से ही दिल्ली एनसीआर में हो रही तेज बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कई जगह जल भराव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। 

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर हुई घटना में एक की मौत हो गई थी। वहीं, करीब छह लोग घायल हो गए थे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश होने वाली है।

Also Read :Noida : पोस्टमार्टम हाउस में तीन दिन में पहुंचे 75 शव, गर्मी से मौत की आशंका | Nation One 

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed