ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : रहस्यमयी बीमारी फैली, भारत में यहां अपने आप होने लगे गंजे | Nation One
News : सिर पर हवा में लहराते बाल अच्छे लगते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों, लड़कियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक सभी की पर्सनैलिटी का सबसे जरूरी हिस्सा हैं। महिलाओं की खूबसूरती का एक कारण उनके बाल भी होते हैं। सिर पर बाल इतने जरूरी हैं कि लोग बालों का ख्याल रखने के लिए महीने में हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। बावजूद इसके महाराष्ट्र के पश्चिम विदर्भ के बुलढाना में पिछले 3 दिन में 60 लोग गंजेपन का शिकार हो गए हैं। उनके बाल झड़ रहे हैं और वे गंजे हो रहे हैं। बुलढाना के शेगाव तहसील के बोंडगांव कालवड़ और हिंगना तीनों गांवों के लोग आजकल गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। बाल झड़ने और गंजेपन का शिकार होने वालों में बच्चे-बच्चियां, लड़के-लड़कियां, बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं। आएइ जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

News : बीमारी को देखकर हेल्थ डिपार्टमेंट भी हैरान

मिली जानकारी के अनुसार, इन गांवों में फैली बीमारी आखिर कौन-सी है? यह कोई नहीं बता पा रहा है। पहले दिन व्यक्ति के सिर में खुजली शुरू होती है। दूसरे दिन बाल हाथ में आ जाते हैं और तीसरे दिन शख्स गंजा हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। स्वास्थ विभाग की टीम इन गांवों में जाकर सर्वेक्षण पूरा कर चुकी है। बाल झड़ने और गंजेपन के कारण पता करने के लिए पानी के सैंपल लेकर लैब में भेज चुकी है। पीड़ित लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर ने सबसे पहले इन पीड़ित लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शैम्पू पर बाल झड़ने और गंजेपन का शक जताया, लेकिन कई मरीज ऐसे निकले, जिन्होंने अपने जीवन में कभी भी शैम्पू का इस्तेमाल नहीं किया। उनके भी बाल झड़ रहे हैं, इससे लोगों में डर का माहौल है। अचानक फैली इस बीमारी से स्वास्थ विभाग भी हैरत में है। तहसील के स्वास्थ अधिकारी ने इसकी जानकारी जिला स्वास्थ अधिकारी और अन्य प्रशासन को दी है। गांव वाले चाहते हैं कि गंजेपन की इस बीमारी का जल्द हल ढूंढा जाए। Also Read : News : भारत के पक्ष में खड़ा हुआ मालदीव, अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट को बताया झूठा, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed