वेब स्टोरी

NEWS : आव्हाड के बयान से राम मंदिर के मुख्य पुजारी नाराज, कही ये बात | Nation One

NEWS : जहां एक तरफ NCP के शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम और महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। वहीं उनका यह भी कहना है कि भगवान राम भोजन के लिए शिकार किया करते थे।

आव्हाड ने उन्हें मांसाहारी बताते हुए कहा कि राम तो बहुजन के हैं। इस बाबत आव्हाड ने कहा कि, राम शाकाहारी नहीं मांसाहारी थे।

इतना ही नहीं अपना तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि, “एक व्यक्ति जो 14 सालों तक जंगल में रहा, उसको शाकाहारी भोजन कहां से मिलेगा । " NCP नेता ने कहा कि “मैं हमेशा सच बोलता हूं।”

NEWS : जंगल में कंद-फल खाते थे भगवान राम

इधर मुद्दे पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का कहना है, "NCP नेता जितेंद्र आव्हाड जो बोल रहे हैं वह सरासर झूठ है। हमारे धर्मग्रंथों में कहीं भी नहीं लिखा है कि, वनवास के दौरान भगवान राम मांसाहारी थे । यह लिखा है कि वह जंगल में कंद-फल खाते थे ।

आव्हाड जैसे झूठे व्यक्ति को हमारे भगवान राम का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारे भगवान हमेशा से शाकाहारी थे। वह ( आव्हाड ) हमारे भगवान राम का अपमान करने के लिए अपमानजनक ऐसे शब्द बोल रहे हैं। "

आव्हाड की सफाई हालाँकि NCP नेता ने अपने बयान पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा है कि वो अपने बयान पर अब भी पूरी तरह से कायम हैं। उनका कहना था कि “तब चावल नहीं था, तब राम खाते क्या थे? राम खुद क्षत्रिय थे और क्षत्रिय का खाना ही मांसाहारी होता है। इस पर कैसी कॉन्ट्रोवर्सी, मुझे नहीं मालूम? कोई बता दे कि राम क्या खाते थे? राम क्या मेथी की भाजी खाते थे? "

NEWS : देश के 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी

उन्होंने यह सवाल भी पूछा कि भारत को शाकाहारी बनाना चाहते हैं क्या? इस देश के 80 प्रतिशत लोग आज भी मांसाहारी हैं। वो भी राम भक्त ही हैं न? हालांकि अजित पवार गुट के NCP कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

बयान के बाद BJP ने भी NCP नेता का विरोध किया है। इसके साथ ही अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास भी उनके खिलाफ मुखर हो गए हैं।

Also Read : NEWS : ‘राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे’, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed