ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता व आचार्य मनीष जी ने शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय का शुभारंभ कर समाजसेवा को दी नई दिशा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टेकजोन - 4 स्थित एन एक्स-वन में नवरात्र के पावन महोत्सव के अवसर पर शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय का भव्य शुभारंभ सम्पन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता तथा आध्यात्मिक गुरु आचार्य मनीष जी के करकमलों से कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

गौरतलब है कि कैप्टन विकास गुप्ता संस्था के संरक्षक एवं आचार्य मनीष जी मुख्य संरक्षक के रूप में संस्था को समाजहित के कार्यों में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इनमें प्रमुख रूप से मॉरिशस निवासी विद्या कोलेस्वर को अंतरराष्ट्रीय समन्वयक, श्री श्रीमहंत राजकुमार योगी एवं प्रणव कुमार शास्त्री को संरक्षक, अरविंद यादव को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अरुण कुमार उर्फ राजा गुर्जर हिन्दुस्तानी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनुज जैन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ओम नागर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय सचिव और महाराष्ट्र से अर्जुन सुतार को सदस्य नियुक्त किए गए।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीत गोस्वामी ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और 50 से अधिक उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संस्था द्वारा किए जाने वाले समाजसेवी कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव संकेत शर्मा ने संस्था के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर अपने विचार साझा किए। शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट का ध्येय केवल सामाजिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था आध्यात्मिक और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ-सेवा, जीव-जंतु सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। इस प्रकार, नवरात्र की पावन बेला में संस्था ने समाजसेवा, अध्यात्म और सनातन के पथ पर अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ किया।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed