क्या ATM बंद होने जा रहे हैं ,इस खबर में जानिए बैंक अब क्या तैयारी कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर इन दिनों ATM के बंद होने की ख़बरें चर्चाओं में है ,लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है दरअसल अब भारतीय सरकारी बैंक अपने पुराने और केवल पैसे निकालने वाले एटीएम को हटाकर उनकी जगह आधुनिक तकनीक या यूं कहें स्मार्ट एटीएम लगाने जा रहे हैं।
15,000 एटीएम का आधुनिकीकरण (Modernisation)
मशीनों को बदलना: पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया जैसे सरकारी बैंक लगभग 15,000 पुराने एटीएम को हटाने और अपग्रेड करने की तैयारी में हैं।अब इनकी जगह कैश रीसाइक्लर मशीनें लगाने जा रहे हैं,इन नए 'स्मार्ट एटीएम' में आप न सिर्फ पैसे निकाल सकेंगे, बल्कि सीधे कैश जमा भी कर सकेंगे।हालाँकि ऐसी सुविधा कई एटीएम वर्तमान में दे भी रहे हैं।
मिनी बैंक ब्रांच: इन मशीनों के आने से ये एटीएम एक छोटी बैंक शाखा की तरह काम करेंगे, जिससे ग्राहकों को बार-बार बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।समय भी बचेगा और बैंक के समयानुसार भाग-दौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।
पढ़ें यह खबर : Sonam Wangchuk के जीवन पर आधारित नहीं है ' 3 Idiots ', आमिर खान बोले लोगों में ग़लतफ़हमी
एटीएम की संख्या कम होने की असली वजह :
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ समय में एटीएम की कुल संख्या में मामूली गिरावट आई है। इसके पीछे मुख्य कारण हैं :
UPI और डिजिटल पेमेंट : अब अधिकांश लोग अपनी छोटी मोटी जरूरतों के लिए UPI पेमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं और कैशलेस ट्रांसक्शन में ज्यादा भरोसा करते हैं,जिससे कैश निकालने की जरुरत कम हुई है।अब कई एटीएम पर UPI से कैश निकालने की सुविधा भी होती है जिसमें बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा है।
पढ़ें यह खबर : पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: आज से शुरू हुआ महाउत्सव, जानिए तीन रथों और भगवान जगन्नाथ की महिमा
ऑपरेटिंग खर्च: एटीएम मशीनों को चलाने, सुरक्षा और कैश वैन का खर्च बढ़ने की वजह से बैंक ऑफ-साइट (बैंक से दूर वाले) एटीएम को धीरे-धीरे कम कर रहे हैं।और कई बैंक एटीएम कैश वैन थर्ड पार्टी को देते हैं जिससे अतिरिक्त खर्च होता है।
पिछले कुछ हफ्तों में छोटे शहरों (Tier-2 और Tier-3) में कुछ एटीएम खाली मिलने की शिकायतें आई थीं। एटीएम ऑपरेटर्स की संस्था 'कैटमी' (CATMi) ने आरबीआई को बताया था कि करेंसी चेस्ट से कैश की सप्लाई में कुछ दिक्कतें आ रही थीं, जिसे अब सुधारा जा रहा है। इसका एटीएम बंद होने से कोई संबंध नहीं है।
पढ़ें यह खबर : ब्रिटिश काल में बनी इमारत पर चल रहा नैनीताल हाईकोर्ट अब होगा शिफ्ट , जानिए अब कहां होगा हाईकोर्ट
अगर आप भी एटीएम बंद होने की ख़बरों को लेकर चिंतित हैं और अक्सर एटीएम जाना होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, एटीएम सेवा चालू रहेगी। भविष्य में आपको अपने नजदीकी एटीएम बूथ में ज्यादा आधुनिक और बेहतर फीचर्स वाली मशीनें देखने को मिलेंगी।



















