पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों की आवाज तेज, 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी
परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में खामियों के कारण छात्रों की मेहनत पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्र सालों तक मेहनत करते हैं और उनके परिवार भी बड़ी आर्थिक कुर्बानी देते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से उनका भविष्य प्रभावित होता है।
उन्होंने कहा कि यह मार्च छात्रों के अधिकार और उनके बेहतर भविष्य की मांग को लेकर निकाला जा रहा है। CJP के मुताबिक, 20 जुलाई को सुबह 9 बजे जंतर-मंतर से शुरू होने वाला यह संसद मार्च शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
इस प्रदर्शन को अब राजनीतिक नेताओं और शिक्षाविदों का भी समर्थन मिलने लगा है। CJP ने जानकारी दी कि कई नेता और सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोग रविवार को जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के साथ अपनी एकजुटता दिखाएंगे।
प्रदर्शन में केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा, पूर्व वित्त मंत्री और विधायक केएन बालगोपाल और पूर्व मंत्री पी राजीव के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी छात्रों की मांगों के समर्थन में सभा को संबोधित कर सकते हैं।
वहीं, अर्थशास्त्री जयती घोष भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर "बेरोजगारी की अर्थव्यवस्था" विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगी। उनका व्याख्यान रोजगार संकट और युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों पर केंद्रित होगा।
CJP का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ पेपर लीक के खिलाफ नहीं, बल्कि एक ऐसी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर है जिसमें छात्रों को निष्पक्ष मौका मिले। संगठन के अनुसार, देशभर से छात्र, शिक्षक, शिक्षाविद और आम लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं
यखबर पढ़े - संसद के मानसून सत्र से पहले सियासी हलचल तेज, 19 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक
वियतनाम में दर्दनाक बोट हादसा: 15 भारतीयों की मौत, जांच के बीच लौट रहे हैं जीवित बचे पर्यटक
मासूम को चिप्स का लालच, फिर हैवानियत की इंतहा… गाजियाबाद की घटना ने सबको झकझोर दिया।



















