Dehradun : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक हुआ हर्रावाला स्टेशन ,पीएम मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण
देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।देश के 75 रेलवे स्टेशनों में से एक हर्रावाला स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पुनर्विकास (Redevelopment) का शिलान्यास 6 अगस्त 2023 को किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ हर्रावाला स्टेशन का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। तकरीबन 19 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी व क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।
हर्रावाला स्टेशन पर लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत तथा डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला मौजूद रहे।
पढ़ें यह खबर : 10 साल में 152 पेपर लीक 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद , 'छात्रों की गूंज ' में सिस्टम पर जमकर बरसे राहुल गांधी
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि रेलवे देश के विकास की रीढ़ है और अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति मिलेगी।देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन समुद्र तल से 596.10 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। स्टेशन के आसपास करीब एक लाख की आबादी निवास करती है। स्थानीय लोगों ने यहां अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई, जिससे यात्रियों का समय, धन और ईंधन बच सके। पुनर्विकास के तहत स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधा, जलपान गृह, पूछताछ केंद्र, पार्किंग और लगभग 15 कमरों का निर्माण किया गया है।
पढ़ें यह खबर : ब्रिटिश काल में बनी इमारत पर चल रहा नैनीताल हाईकोर्ट अब होगा शिफ्ट , जानिए अब कहां होगा हाईकोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हर्रावाला स्टेशन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में यह भारत का स्वर्णिम दौर है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है, जबकि राज्य में रेलवे परियोजनाओं के लिए 4,769 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।राज्यपाल ने कहा कि हर्रावाला स्टेशन का नाम ही हरियाली का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि स्टेशन का डिजाइन हिमालय की थीम पर तैयार किया गया है और इसकी घुमावदार छत विशेष आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने नागरिकों से स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला का उत्साह तो ऋषिकेश भानियावाला में पर्यावरण प्रेमियों ने मनाया 'Black Harela '
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे स्वर्णिम दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों का भी उल्लेख किया।
पर्यटन, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश अमृतकाल में आधुनिक रेलवे नेटवर्क की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी तकनीक के साथ रेलवे ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













