देश का पहला 'अग्निवीर रोजगार सेल' स्थापित करेगा उत्तराखंड ,मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा
देहरादून : शनिवार को यूथ फाउंडेशन कैंप कुंवावाला में 'युवा अग्निवीर संवाद ' कार्यक्रम हुआ ,कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की,इस दौरान सीएम धामी की घोषणा से हजारों अग्निवीर युवाओं और उनके परिजनों को राहत मिलने के आसार हैं।
यूथ फाउंडेशन कैंप में कैडेट्स की देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों ने सबका ध्यान खींचा ,एक शहीद अग्निवीर के चित्रण ने सबकी आँखें नम कर दी ,यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि अग्निवीर युवाओं के मन में था कि कभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं से संवाद करें ,मुख्यमंत्री के यहां आने से आज सबकी इच्छा पूर्ण हुई, कई युवा अग्निवीर इस कार्यक्रम में छुट्टी लेकर भी पहुंचे थे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी होती है जब मैं युवाओं के बीच आता हूँ ,खासकर जब एक ही प्रांगण में पूर्व सैनिक भी हों और इतनी बड़ी संख्या में युवा मौजूद हों.ये उत्तराखंड की जनता का ही आशीर्वाद है कि उत्तराखंड में राजनैतिक स्थिरता दी है.एक सैनिक का पुत्र होने के नाते मेरे जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्त्व है.
पढ़ें यह खबर : Dehradun : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक हुआ हर्रावाला स्टेशन ,पीएम मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने गिनाए 5 प्रमुख काम :
1 : मदरसा बोर्ड भंग कर अल्पसंख्यक बोर्ड बनाया।
2 : UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड।
3 : नक़ल विरोधी कानून बनाने वाला पहला राज्य,100 से अधिक नक़ल माफिया जेल गए।
4 : बिना पर्ची बिना खर्ची के दिया 34,000 युवाओं को रोजगार।
5 : महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर ,30 प्रतिशत का दिया आरक्षण।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में बड़ी घोषणा की ,मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा जो 'अग्निवीर रोजगार सेल ' स्थापित करेगा ,जिसमें सरकारी नौकरी में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।धामी सरकार चार साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे अग्निवीरों के लिए विशेष सेल का गठन करेगी। इस सेल के जरिये राज्य के सभी पूर्व अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। इसका संचालन भी पूर्व अग्निवीरों के हाथ में होगा जिससे उनके हितों की चिंता बेहतर तरीके से की जा सके।
पढ़ें यह खबर : 10 साल में 152 पेपर लीक 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद , 'छात्रों की गूंज ' में सिस्टम पर जमकर बरसे राहुल गांधी
युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमस्टे योजना के अंतर्गत अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को होम स्टे स्थापित करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि अग्निवीर युवा स्वरोजगार करना चाहेंगे तो सरकार इसके लिए उन्हें विशेष अनुदान देगी। अग्निवीरों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क व्यावसायिक शिक्षा दिलाकर उन्हें निजी क्षेत्र में काम करने या स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता दी जाएगी।
पढ़ें यह खबर : हाथ में बढ़िया फोन और माइक हर कोई बन रहा पत्रकार ,Delhi HC ने कहा प्रेस की स्वतंत्रता सुरक्षा के लिए बने कानून
धामी सरकार पहले ही राज्य की समूह ग की नौकरियों में दस फीसदी का आरक्षण देने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने भी अपनी भर्तियों में अग्निवीरों को विशेष प्राथमिकता देने की घोषणा की है।अग्निवीरों के लिए बनने वाली विशेष सेल सैनिक कल्याण विभाग की तर्ज पर काम करेगा जो पूर्व सैनिकों को केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करता है। अग्निवीरों का पहला बैच सितंबर से जनवरी माह के बीच अपनी सेवाएं समाप्त करने जा रहा है।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













