ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

10 साल में 152 पेपर लीक 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद , 'छात्रों की गूंज ' में सिस्टम पर जमकर बरसे राहुल गांधी

कई अटकलों के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का देशव्यापी कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज ' देहरादून में संपन्न हुआ ,देशभर से युवा ,कार्यकर्ता बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंचे.भारी बारिश के बाद भी युवा पूरे जोश के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। 

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे राहुल गांधी को देखने के लिए प्रदेशभर और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता पहुंचे ,ये कार्यक्रम पूरी तरह से छात्रों के लिए केंद्रित था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज की पीढ़ी की पसंद को देखते हुए युवाओं के मनोरंजन का भी ख़ास ध्यान रखा गया,राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने से पहले कर्मा और डकैत ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों को थोड़ी देर के लिए ही सही पेपर लीक मामले को भुलाने का प्रयास किया ,युवा भारी बारिश के बीच जमकर थिरकते नजर आए। 

राहुल गांधी ने 51 मिनट तक संभाला मंच : 

राहुल गांधी के मंच पर आने के लिए युवा टकटकी निगाहों से मंच की तरफ देखते रहे ,राहुल ने भी एक सुपरस्टार की तरह मंच पर एंट्री ली और लेजर लाइट शो के जरिए युवाओं के बीच पहुंचे। करीब 51 मिनट तक चले संवाद में मंच पर अकेले राहुल गांधी ने कभी शिक्षक की भूमिका निभाई तो कभी चिंतित अभिभावक की तरह युवाओं की बात सुनी। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को युवाओं के बीच एक मेगा इवेंट के रूप में पेश किया, जिसमें पार्टी के बड़े नेता मंच से दूर दर्शकों के बीच मौजूद रहे और राहुल ने सियासी भाषण से परहेज करते हुए छात्रों से सीधा संवाद किया।

पढ़ें यह खबर : Sonam Wangchuk के जीवन पर आधारित नहीं है ' 3 Idiots ', आमिर खान बोले लोगों में ग़लतफ़हमी

राजनैतिक भाषणों से दूरी : शाम को 7:52 बजे राहुल ने मंच से पेपर लीक पर बात शुरू की तो कोई भाषण नहीं दिया। उन्होंने युवाओं से जुड़ने का प्रयास करते हुए सीधे पेपर लीक के दंश पर बात की शुरुआत की। स्पष्ट कर दिया कि ये कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं बल्कि छात्रों की गूंज हमारी परीक्षा प्रणाली को लेकर है।

10 साल में 152 पेपर लीक : राहुल गांधी ने दावा किया है कि पिछले 10 साल में देशभर में 152 पेपर लीक हुए, जिससे करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, लेकिन अब तक एक भी दोषी को सज़ा नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश का शिक्षा तंत्र पेपर लीक और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है और मेहनत करने वाले करोड़ों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

पढ़ें यह खबर : ब्रिटिश काल में बनी इमारत पर चल रहा नैनीताल हाईकोर्ट अब होगा शिफ्ट , जानिए अब कहां होगा हाईकोर्ट

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मोदी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर बड़ा हमला बोला। छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में ईमानदारी की जगह भ्रष्टाचार ने ले ली है।

राहुल ने कहा, 'देश में पेपर लीक ने एजुकेशन सिस्टम पर कब्जा कर लिया है। मेहनत करने वाले छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।' कांग्रेस ने कहा कि देश में 'पेपर लीक उद्योग' चल रहा है और इसे खत्म करने के लिए व्यापक सुधार की जरूरत है।

कांग्रेस नेता ने प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में करोड़ों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए वर्षों तक तैयारी करते हैं, लेकिन सफलता बहुत कम लोगों को मिलती है। उन्होंने कहा, 'देश में लगभग 9 करोड़ उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 6 लाख युवाओं को सफलता मिलती है। यानी 150 उम्मीदवारों में सिर्फ एक को नौकरी मिलती है।' उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतियोगिता का सवाल नहीं है, बल्कि व्यवस्था की खामियों का भी परिणाम है।

पढ़ें यह खबर : पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: आज से शुरू हुआ महाउत्सव, जानिए तीन रथों और भगवान जगन्नाथ की महिमा

राहुल गांधी ने कहा कि आज युवाओं के सामने दो रास्ते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पहला रास्ता ईमानदारी और मेहनत का है और दूसरा रास्ता भ्रष्टाचार और पेपर लीक का है। उन्होंने कहा, 'देश के 99 प्रतिशत छात्र ईमानदारी से मेहनत करते हैं। लेकिन एक प्रतिशत लोग सिस्टम का दुरुपयोग कर पेपर लीक और भ्रष्टाचार के जरिए आगे बढ़ जाते हैं। इसका नुकसान करोड़ों मेहनती छात्रों को उठाना पड़ता है।

रिया के पिता बोले संसद में आवाज उठाना : कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली रिया कुमारी के पिता राजेश मल्ल से भी हुई। कांग्रेस का दावा है कि रिया कुमारी ने NEET पेपर लीक से जुड़े तनाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। मुलाकात के दौरान राजेश मल्ल भावुक हो गए और उन्होंने राहुल गांधी से कहा, 'जो मेरी बेटी के साथ हुआ, वह किसी और बेटी के साथ न हो। राहुल जी, आप संसद में हमारी आवाज उठाइए।'

बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात भी की और मंच पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


 

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed