ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

ठेलीवालों के आ गए अच्छे दिन अब PM SVANIDHI YOJNA से बना सकेंगे क्रेडिट कार्ड, सिविल स्कोर का भी झंझट नहीं

आपने अक्सर सुना होगा कि क्रेडिट कार्ड के लिए अच्छा सिविल स्कोर काफी मायने रखता है और कई बार अच्छा सिविल स्कोर होने के बाद भी बैंक क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं देते हैं लेकिन अब इससे अच्छे दिन क्या होंगे कि जो लोग ठेली लगाकर अपना रोजगार चलाते हैं वो भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकते हैं,आइए इस खबर में जानते हैं कैसे मिलेगा इसका लाभ।

क्रेडिट कार्ड का नाम सुनते ही अक्सर हम में से कई लोग कहने लग जाते हैं कि यह बहुत खर्चीला मामला है हमारा इतना खर्चा नहीं होता कि क्रेडिट कार्ड लेना पड़े और ऊपर से इसके बिल जो जेब ढीली कर देते हैं. हालांकि अब समय बदल चुका है और आम लोग भी अब क्रेडिट कार्ड का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. कई बैंक, अकाउंट के साथ-साथ CIBIL स्कोर के आधार पर भी क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं.

पढ़ें यह खबर : 4 सेकंड तक ठप रहा Control! Phuket-Delhi Air India Flight में बड़ा खुलासा

लेकिन अब सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर कारोबार करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा पा सकते हैं. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANIDHI YOJANA) के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपये की लिमिट वाला विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाता है. अच्छी बात यह है कि इस क्रेडिट कार्ड को बनवाने का प्रोसेस काफी आसान है।

कौन उठा सकता है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ?

PM स्वनिधि योजना का लाभ रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स उठा सकते हैं. स्ट्रीट वेंडर्स वे लोग होते हैं, जो सड़क, फुटपाथ, गली, बाजार या अन्य सार्वजनिक जगहों पर अस्थाई रूप से दुकान लगाकर कारोबार करते हैं. इसमें ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले और एक जगह से दूसरी जगह घूम-घूमकर सामान बेचने वाले फेरीवाले भी शामिल हैं। 

पढ़ें यह खबर : भारत में 2028 तक एयर टैक्सी की होगी शुरुआत, एविएशन मंत्री ने EVOTL डिजाइन को दी मंजूरी

ऐसे विक्रेताओं को अपना कारोबार बढ़ाने और आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए सरकार इस योजना के तहत ऋण और 30,000 रुपये तक की क्रेडिट कार्ड सुविधा उपलब्ध कराती है. अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना रोजगार चलाता है, तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है.

पीएम स्वनिधि योजना के तहत कैसे बन सकता है क्रेडिट कार्ड जानिए ये आसान प्रक्रिया : 

  • अगर आप PM स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले https://www.pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाएं.
  • अपनी पर्सनल जानकारी के साथ एप्लीकेशन फार्म भरें और कार्ड जारी करने के लिए अपना बैंक (जैसे- बैंक ऑफ बड़ोदा, इंडियन बैंक इत्यादि) चुनें.
  • इसके बाद एप्लीकेशन सबमिट करें, आपको SMS या ईमेल के जरिए तुरंत कन्फर्मेशन मिल जाएगा.
  • बैंक एप्लीकेशन प्रोसेस करेगा और सभी जरूरी शर्तें पूरी होने पर आवेदक को 60 दिनों के अंदर क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा.

Watch Video

You Might Also Like