ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Dehradun : हरिपुर कलां फ्लाईओवर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस!

Dehradun : देहरादून के हरिपुर कलां क्षेत्र में स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी के पास के फ्लाईओवर पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक अज्ञात व्यक्ति ने फ्लाईओवर की सीढ़ियों पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। राहगीरों ने शव को लटकते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रायवाला थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। मृतक की उम्र 35-40 वर्ष की करीब बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 

Dehradun : आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी 

मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा  आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी की शिकायतों की भी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Also Read : Crime : शादी करने के लिए BF ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, GF ने की आत्महत्या!

Watch Video

You Might Also Like