ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

चमोली: जोशीमठ में एक ही परिवार के चार लोगों पर भालू का हमला, डरे सहमे रात गुजार रहे ग्रामीण

चमोली : पहाड़ी क्षेत्रों में भालू  के हमलों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में बीती देर रात करीब तीन बजे भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. हमले के दौरान भालू ने एक गाय को भी निशाना बनाया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

ठंड की वापसी के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भालुओं की सक्रियता  बढ़ने से आबादी वाले इलाकों में खतरा बढ़ने लगा है. जंगलों से निकलकर भोजन की तलाश में आवासीय क्षेत्रों की ओर पहुंच रहे वन्यजीव स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन रहे हैं. जोशीमठ में हुई इस घटना के बाद सिंहधार वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. लोग अपनी और अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

पढ़ें यह खबर : चमोली: माता-पिता पर जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, कर्णप्रयाग पुलिस ने बरामद किए चाकू और ब्लेड

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई. लोगों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची. इससे लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, वन विभाग की टीम तैनात करने और भालू की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है.

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: BJP ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, संगठन मजबूत करने पर फोकस

पहाड़ी क्षेत्रों में भालुओं की आबादी वाले इलाकों में बढ़ती आवाजाही मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या बनती जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता के चलते लोगों में भय बना हुआ है. लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों की निगरानी करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

पढ़ें यह खबर : हरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, जानिए किन 13 प्रस्तावों पर लगी अंतिम मुहर

जोशीमठ. नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन क्षेत्राधिकार के अंतर्गत जोशीमठ के सिंग्धार वार्ड में भालू के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. भालू ने एक गाय पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिवार के लोगों के जागने पर भालू ने अचानक चार लोगों पर हमला कर दिया. वहीं, भालू से बचने के लिए भागते समय दो अन्य लोग भी चोटिल हो गए.

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन क्षेत्राधिकार के आशीष जिरवान ने बताया कि घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता राशि के रूप में 15 हजार रुपये दिए गए हैं. घायल व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. फिलहाल, त्वरित सहायता के रूप में 15 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है.

Watch Video