2026 Mahindra Scorpio-N Facelift: नए फीचर्स के साथ कितनी बदली SUV?
Mahindra की गाड़ी चलाने वालो के लिए नयी खबर हैं , महिंद्रा ने Mahindra Scorpio-N को 2026 के लिए अपडेट कर दिया है। हालांकि, गाड़ी को देखकर ऐसा नहीं लगेगा कि कंपनी ने SUV में कोई बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। असल में महिंद्रा ने इस बार इंजन से ज्यादा ध्यान इसके केबिन और फीचर्स पर दिया है। नई Scorpio-N की कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू होकर 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
सबसे पहले बात करते हैं गाड़ी के अंदर हुए बदलावों की। Scorpio-N में इस बार 12.3 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है। इसके साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव से केबिन पहले से थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लगता है।
पढ़ें यह खबर : प्यार हो तो ऐसा- जापान की महिला ने बागेश्वर में बहाई पति की अस्थियां, यहीं साथ बिताए थे यादगार लम्हे
इसके फीचर्स में भी कुछ नई चीजें जोड़ी गई हैं, जैसे की SUV में अब पैनोरमिक सनरूफ के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर मिलता है। आगे बैठने वाले यात्रियों के लिए 65W Type-C चार्जिंग भी दी गई है। बाहर की तरफ नए 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं।
अगर आप ऑफ-रोडिंग करने का शौक रखते हैं , तो Scorpio-N का नया ‘Adventure Statistics’ फीचर आपके लिए बड़ी काम की चीज़ हो सकती हैं । स्क्रीन पर गाड़ी का रोल और पिच, कंपास, अल्टीमीटर और G-फोर्स जैसी जानकारी देखी जा सकती है। इसका मतलब हैं की खराब या मुश्किल रास्तों पर आपकी गाड़ी किस एंगल पर है, इसका अंदाजा लगाने में मदद मिलती है।
पढ़ें यह खबर : चमोली के तमक नाले में अचानक आया सैलाब, पहाड़ों के अलर्ट सिस्टम पर उठे सवाल
इंजन की बात करें तो यहां पुराना सेटअप ही जारी है। Scorpio-N में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 204hp और 370Nm का टॉर्क देता है। ऑटोमैटिक वर्जन में टॉर्क 380Nm है।
डीजल इंजन अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से मिलता है। गियरबॉक्स में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प दिए गए हैं, जबकि कुछ वेरिएंट में 2WD के साथ 4WD का ऑप्शन भी मिलता रहेगा।
पढ़ें यह खबर : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर बवाल, ABVP छात्रों का विधानसभा मार्च; पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव
तो कुल मिलाकर, 2026 वाली Scorpio-N को महिंद्रा ने नए मॉडल के तौर पर नहीं उतारा है, बल्कि SUV का वही बॉक्सी डिजाइन, दमदार इंजन और मजबूत SUV वाला अंदाज बरकरार है। फर्क मुख्य रूप से फीचर्स और केबिन में आया है। बड़ा स्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, नए कैमरा फीचर्स और कुछ नए अपडेट इसे पहले से ज्यादा आधुनिक जरूर बनाते हैं।
यानी अगर आपको Scorpio-N का पुराना अंदाज पसंद है, लेकिन उसमें थोड़ी ज्यादा टेक्नोलॉजी और सुविधा चाहते हैं, तो नया अपडेट आपके लिए खास हो सकता है।



















