Uttarakhand बेरोजगार संघ ने किया सीएम आवास कूच, सड़कों पर उतरे युवा | Nation One
30 Jul, 2024 Nation One News 73
Uttarakhand : उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ लंबे समय से उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं की आवाज उठा रहा है। बेरोजगार संघ के नेतृत्व में सैकड़ों युवा आज सड़कों पर उतरे हैं।
Uttarakhand बेरोजगार संघ ने किया सीएम आवास कूच
उत्तराखंड बेरोजगार संघ राजधानी देहरादून में प्रदर्शन कर रही है। अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। बेरोजगार युवा जेई-एई, पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उमर बढ़ाओ, संयुक्त परिक्षाओं में वेटिंग प्रावधान का शासनदेश तत्काल जारी करने, कृषि,उधान और पशुपालन विभाग का फाइनल रिजल्ट जारी करने, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में उमर सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही यूकेपीएससी और यूकेसीएसएससी परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर आज युवाओं ने सीएम आवास कूच किया है।
Also Read : News : हल्द्वानी के कई कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी, प्रशासन ने जारी की सूची | Nation One