वेब स्टोरी

UP : मंत्री का विवादित बयान, मुस्लिम मर्द पहने हिजाब, होली पर नहीं लगेगा रंग | Nation One 
UP : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम मर्द महिलाओं की तरह हिजाब पहनकर होली वाले दिन घर से निकलेंगे तो उन्हें रंग नहीं लगेगा। उनकी टोपी और शरीर रंग से बचा रहेगा। रघुराज सिंह भाजपा के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम एवं सेवायोजना विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री हैं, जिनके बयान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने सोमवार को अलीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया था। मंत्री रघुराज ने कहा कि अगर सफेद टोपी वालों को रंग से डर लगता है और उन्हें होली वाले दिन नमाज पढ़ने के लिए घर से बाहर निकलना है। वे रंग से बचना चाहते हैं तो नमाज घर में ही पढ़ें या फिर महिलाओं की तरह हिजाब पहनकर घर से निकलें। होली पर तो मस्जिद का भी तिरपाल से कवर कर दिया जाता है तो मुस्लिम मर्द खुद को हिजाब से कवर कर सकते हैं तो सफेद कपड़ों पर गुलाल नहीं लगेगा, क्योंकि होली खेलने वाले यह नहीं देखते कि रंग उड़ने के बाद कहां और किस पर गिर रहा है? होली के सेलिब्रेशन में बाधा बनने वालों के लिए 3 जगह और हैं। वे या तो जेल चले जाएं या प्रदेश छोड़ दें या यमराज के पास सूची में अपना नाम लिखवा दें। बता दें कि इससे पहले गत 6 मार्च को संभल में पीस कमेटी की बैठक में CO अनुज चौधरी ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार हर साल में करीब 50 से ज्यादा बार आता है, लेकिन होली का त्योहार एक बार ही आता है। अगर मुस्लिमों को रंग से परहेज है तो वे नमाज अपने घर में रहकर ही पढ़ा करें। जो होली खेल सकता हो, जिसका दिल बड़ा हो, वही होली के दिन घर से बाहर निकले, अन्यथा घर में ही रहें। घर में ही नमाज पढ़ें। कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था, तब भी तो घर में नमाज पढ़ते थे। अनुज चौधरी के इस बयान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समर्थन किया था। Also Read : News : सचिवालय कर्मचारी पर आया देवता, मचा हड़कंप, कहा संकट आने वाला है | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed