ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर मालकुंठी के पास दर्दनाक हादसा, श्रीनगर निवासी भाई बहन की गई जान
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर मालकुंठी के पास आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.हादसे का मंजर इतना भयवाह था कि राहगीरों की भी साँसे अटक गई.स्विफ्ट कार की सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई.भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार डंपर के नीचे जा घुसी और कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में श्रीनगर निवासी भाई बहन की मौत हो गई।
पढ़ें यह खबर : Uttarakhand Weather News : अभी कुछ दिन और नहीं थमेगा बारिश का दौर, 8 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट
उत्तराखंड के टिहरी जिले के बदरीनाथ हाईवे पर आज सोमवार को मालाकुंठी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रीनगर के डांग क्षेत्र में मातम पसरा दिया है। एक स्विफ्ट कार की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डंपर के नीचे जा घुसा। हादसे में कार सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।
पढ़ें यह खबर : Dehradun - चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में समाई, 5 गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार में चार लोग सवार होकर ऋषिकेश से श्रीनगर की तरफ जा रहे थे। मालाकुंठी के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर संख्या यूके-08सीए-4949 से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और वाहन डंपर के नीचे फंस गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यासी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पढ़ें यह खबर : सीएम धामी का सैन्य प्रेम : अग्निवीर सेल को कैबिनेट की मंजूरी, शहीदों की लगेंगी मूर्तियां
कार की स्थिति बेहद खराब होने के कारण उसमें सवार लोगों को बाहर निकालना आसान नहीं था। मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत और आवश्यक उपकरणों की मदद से कार में फंसे एक पुरुष और तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए तत्काल एम्स ऋषिकेश भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान कार चालक ऋषभ सेमवाल (22) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24) की मौत हो गई।
पढ़ें यह खबर : देहरादून में 36 लोगों में स्वाइन फ्लू H1N1 की पुष्टि, 2 की मौत ; अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
हादसे में घायल सुहानी (20), निवासी कीर्तिनगर और ईशानी (20), निवासी श्रीनगर का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की ओर से घायलों से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
बताया गया है कि मृतक ऋषभ और रक्षा सेमवाल श्रीनगर के डांग क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों भाई-बहन की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना उनके परिजनों को पुलिस ने दे दी है। रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित एक अस्पताल में लैब टेक्निशियन के रूप में कार्यरत थीं। वहीं ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता (जेई) के साथ कार्य कर रहे थे। उनके पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल मामले में तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद श्रीनगर के डांग क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने स्थानीय लोगों को भी गमगीन कर दिया है।













