Dehradun - चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में समाई, 5 गंभीर रूप से घायल
Dehradun News : उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज सुबह चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चकराता में लालपुल के पास एक कार खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस सभी घायलों को खाई से निकालकर हॉस्पिटल भेजा. जहां घायलों का उपचार चल रहा है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई हैं.
पढ़ें यह खबर : मनुस्मृति विवाद : शंकराचार्य अविमुकेश्वरानन्द ने राहुल गांधी से की माफ़ी की मांग; कांग्रेस का देशव्यापी बहिष्कार की चेतावनी
कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर खाई में गिर गई. सड़क हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को दी. जिसके बाद एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई मिली. एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया.
सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार के मुताबिक कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे. लालपुल के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिसमें पांच लोग सवार थे. सभी घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है.
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड के 4 नेताओं पर 3 साल का बैन, नहीं लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव ; चुनाव आयोग का तगड़ा एक्शन
रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया. वाहन में कुल 5 व्यक्ति जिसमें 3 पुरुष एवं 02 महिलाएं सवार थे. दुर्घटना में 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 3 व्यक्ति सामान्य चोटें आई हैं. जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन ने बताया कि चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.
पढ़ें यह खबर : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड : गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी; सबका नंबर आएगा वाली पोस्ट वायरल
घायलों का विवरण :
रोहन कुमार, उम्र लगभग 23 वर्ष-निवासी नई दिल्ली
अभिषेक दुबे, उम्र लगभग 26 वर्ष-निवासी रोहिणी, दिल्ली
अभिषेक, उम्र लगभग 26 वर्ष- निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश
शिवानी सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष-निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
प्रिंस राज, उम्र लगभग 22 वर्ष-निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश













