Uttarakhand Weather News : अभी कुछ दिन और नहीं थमेगा बारिश का दौर, 8 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून ने अगस्त माह के अंत में फिर जोर पकड़ा दिया है,प्रदेश भर के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.ये दौर सितम्बर की शुरुआत तक जारी रह सकती है।बारिश की संभावना को देखते हुए आज 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट तथा सोमवार को देहरादून समेत 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आने का खतरा भी बना रहेगा।
आज रविवार 30 अगस्त को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के आठ जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। इनमें देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले शामिल हैं। वहीं चंपावत, ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।
इस खबर पर भी डालिए एक नजर : उत्तराखंड के 4 नेताओं पर 3 साल का बैन, नहीं लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव ; चुनाव आयोग का तगड़ा एक्शन
सोमवार को बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी :
सोमवार को मौसम के और अधिक तल्ख रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का Orange Alert जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका है
दून में शुक्रवार से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी :
देहरादून में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार शाम एक बार फिर तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे की बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया और कई स्थानों पर नदियां उफान पर नजर आई।
इस खबर पर भी डालिए एक नजर : संत प्रेमानंद के सुझाव से पलटी 'Hanuman Ansh' फिल्म की किस्मत; बजट से कमाया 10 गुना मुनाफा !
रायपुर में बची युवक की जान :
शुक्रवार शाम की तेज बारिश से रायपुर क्षेत्र में सडकों पर जल भराव की स्थिति बन गई,डिलीवरी देने जा रही एक युवक की बाइक नाले में धंस गई जिसे स्थानीय निवासियों की मदद से बचाया गया.
सितम्बर 15 के बाद थम सकता है बारिश का दौर :
मौसम विभाग के अनुसार नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, सितंबर के मध्य से उत्तराखंड में मानसून की विदाई की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में बारिश से जल्द राहत मिलने के आसार कम हैं।
पहाड़ों पर यात्रा बन सकती है खतरनाक :
लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील सड़क मार्गों पर भूस्खलन, मलबा और बोल्डर गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है।













