Cyber Attack से ठप हुई 300 से अधिक बैंकों की सेवाएं, UPI-ATM सेवाएं प्रभावित | Nation One
01 Aug, 2024 Nation One News 45
Cyber Attack : भारत में 300 से अधिक छोटे बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सेवाएं साइबर अटैक के कारण ठप हो गई हैं। यह अटैक टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सी-एज टेक्नोलॉजिस पर हुआ है। इस अटैक की वजह से ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने और UPI ट्रांजेक्शन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
Cyber Attack : प्रभावित हुई कई बैंकों की सेवाएं
इस साइबर हमले का असर खास तौर पर उन सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के ग्राहकों पर पड़ा है जो SBI और TCS के संयुक्त उद्यम C-Edge Technologies पर निर्भर हैं। हालांकि, अन्य बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। यह समस्या पिछले दो दिनों से सामने आ रही है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि सी-एज टेक्नोलॉजिस के सिस्टम में हैकिंग की सूचना मिली थी।
Cyber Attack : सिस्टम सिक्योरिटी के लिए उठाए गए कदम
सी-एज टेक्नोलॉजिस के सिस्टम में हुए इस सिक्योरिटी ब्रिज के कारण बड़ी पेमेंट सिस्टम की सुरक्षा के लिए C-Edge को अस्थायी रूप से डिस्कनेक्ट करना पड़ा। नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिलीप संघानी ने बताया कि इस समस्या का सामना देशभर के लगभग 300 बैंकों को हो रहा है, जिनमें गुजरात के 17 जिला सहकारी बैंक शामिल हैं।
Cyber Attack : कोई वित्तीय नुकसान की सूचना नहीं
हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस सुरक्षा उल्लंघन के कारण अभी तक किसी वित्तीय नुकसान की सूचना नहीं मिली है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि यह हमला संभवतः रैंसमवेयर अटैक के कारण हुआ है। इससे बैंकिंग नेटवर्क से जुड़े कई सिस्टम्स को प्रभावित किया है।
Cyber Attack : युद्धस्तर पर बहाली का काम जारी
कंपनी को NPCI द्वारा संचालित खुदरा भुगतान प्रणालियों से अस्थायी रूप से अलग कर दिया गया है। C-Edge Technologies के साथ मिलकर युद्धस्तर पर बहाली का काम किया जा रहा है, और सुरक्षा की समीक्षा भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो यह गुरुवार सुबह या दोपहर तक फिर से चालू हो जाएगा।
Also Read : News : महिला डॉक्टर के बेटे को दुष्कर्म में फंसा बताकर लाखों रुपए का लगाया चूना, जांच में जुटी पुलिस | Nation One