ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

CJP Protest से दूरी बनाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के प्रकाश राज, बोले इतिहास माफ़ नहीं करेगा

नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित 'संसद चलो' मार्च के समर्थन में बॉलीवुड दो धड़ों में बंटा दिखा, जहां कई बड़े कलाकारों ने जमीन पर उतरकर और सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का समर्थन किया है, वहीं कुछ फिल्मी हस्तियों ने इस आंदोलन का विरोध भी किया है। 

दिल्ली की सड़कों पर हुई हिंसक झड़प के एक दिन बाद, कई अभिनेताओं और गायकों ने छात्रों का पक्ष लिया है और सरकार से बातचीत की अपील की है. दिल्ली में चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई की मशहूर हस्तियों ने कड़ी निंदा की है.प्रकाश राज और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकारों ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों को अपना समर्थन दिया। 

पढ़ें यह खबर : देहरादून - घर वालों से पैसे मांगने में आती है शर्म - कई रह गए कुंवारे, बेरोजगार युवाओं ने सचिवालय किया कूच

जानिए बॉलीवुड सेलेब्स ने क्या कहा :

शबाना आजमी और प्रकाश राज: इन दोनों वरिष्ठ कलाकारों ने जंतर-मंतर पर जमीन पर उतरकर और ट्रक पर चढ़कर प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। प्रकाश राज ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, "इतिहास उन लोगों को माफ नहीं करेगा जो आज चुप हैं"। 

दिलजीत दोसांझ: पंजाबी सिंगर और एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जो हुआ वह बेहद दुखद है और छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से छात्रों की शिकायतें सुनने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के समय आवाज उठाने पर उन्हें "देशद्रोही" कहा गया था और इस बार भी ऐसा कहा जा सकता है।

पढ़ें यह खबर : दिल्ली पर आज सबकी निगाहें एक तरफ राज्यसभा का मानसून सत्र ,वहीं CJP का संसद मार्च

स्वरा भास्कर: अभिनेत्री ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् और शिक्षाविद सोनम वांगचुक और CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। 

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा: इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वे देश के युवाओं के साथ खड़े हैं और उनकी आवाज को बिना किसी डर के सुना जाना चाहिए. युवा ही हमारे लोकतंत्र की धड़कन और देश के भविष्य के निर्माता हैं

हुमा कुरैशी: अभिनेत्री ने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें लंबे समय तक उनके जेहन में रहेंगी. शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और क्रूर बल का प्रयोग देखना बेहद दुखद है

पढ़ें यह खबर : बद्रीनाथ की वो परंपरा जब भगवान को दिया जाता था चढ़ावे का हिसाब ,टिहरी नरेश से लेकर BKTC तक ऐसे बदले नियम

भूमि पेडनेकर: भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट में कहा कि हिंसा कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती. सरकार का ध्यान शिक्षा प्रणाली की कमियों के कारण प्रभावित होने वाले छात्रों पर होना चाहिए.

सोनाक्षी सिन्हा : सोनाक्षी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि तमाम दिक्कतों और चुनौतियों के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मान्यताओं और हक के लिए मजबूती से खड़े रहे हैं।

सोनू सूद: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बल प्रयोग की आलोचना करते हुए सोनू सूद ने कहा, "हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए"। उन्होंने प्रशासन से छात्रों के प्रति सहानुभूति दिखाने की बात कही।

विरोध में भी नजर आए ये सेलेब्स : 

  • हेमा मालिनी (बीजेपी सांसद): ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने इस आंदोलन पर दो टूक राय रखते हुए कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन का कोई मतलबनहीं है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के हित के लिए जो सही स्टैंड होगा, वह खुद लेगी। 
  • कंगना रनौत (बीजेपी सांसद): उन्होंने भी प्रदर्शनकारियों को आड़े हाथों लेते हुए इस आंदोलन का विरोध किया और मोदी सरकार के रुख का समर्थन किया। 

इस बड़े आंदोलन के बावजूद बॉलीवुड के बड़े स्टार्स माने जाने वाले शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने फिलहाल इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।

 

Watch Video

You Might Also Like