ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

दिल्ली पर आज सबकी निगाहें एक तरफ राज्यसभा का मानसून सत्र ,वहीं CJP का संसद मार्च

आज देश की राजधानी नई दिल्ली पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं ,पिछले 28 जून से जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज प्रदर्शनकारियों का संसद मार्च है वहीं राज्यसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। 

20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर बैठ गए  थे और आज इस प्रदर्शन का काफी अहम दिन है दीपके ने कहा कि आजादी के बाद ये सबसे बड़ा प्रदर्शन है। 

1. राज्यसभा और लोकसभा: संसद का मानसून सत्र शुरू : 

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। 25 दिनों के इस सत्र में कुल 19 बैठकें (Sittings) प्रस्तावित हैं। 

आज के मुख्य बिल: आज राज्यसभा में सरकार वंदे मातरम का अपमान करने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) बिल 2026 पेश करने जा रही है। वहीं, लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा होनी है।

विपक्ष का हंगामा: मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितता को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) दिया है। इसके अलावा विपक्ष NEET-UG पेपर लीक मामले और दिल्ली में चल रहे CJP के बड़े विरोध प्रदर्शन पर तुरंत चर्चा की मांग कर रहा है।

पढ़ें यह खबर : राम मंदिर दान मामले को लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग

 

2. CJP का 'चलो संसद' मार्च: जंतर-मंतर पर भारी तनाव और लाठीचार्ज : 

NEET पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के संगठन CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने आज संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान किया था। 

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज: दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और नई दिल्ली जिले में लागू धारा 163 (BNSS) का हवाला देते हुए इस मार्च को अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद जब लगभग 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर संसद और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की तरफ बढ़ने लगे, तो पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। इस झड़प में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।

पढ़ें यह खबर : RISHIKESH BHANIYAWALA 4 LANE PROJECT -सीएम धामी के फैसले से पर्यावरण प्रेमियों को राहत

सोनम वांगचुक का अनशन: CJP के समर्थन में पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तबीयत बिगड़ने के कारण पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका अनशन अब भी जारी है। उन्होंने अनशन तोड़ने के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं, जिसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी लेना और CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करना शामिल है। 

पढ़ें यह खबर : देश का पहला 'अग्निवीर रोजगार सेल' स्थापित करेगा उत्तराखंड ,मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा

राजनीतिक समर्थन: विपक्ष के कई बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने पहुंचे हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का कहना है कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे अपनी मांगें संसद तक पहुंचाकर रहेंगे।

 

Watch Video

You Might Also Like