ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

पीएम मोदी का NEET पेपर लीक पर पहला बयान, CJP का प्रदर्शन अब क्या मोड़ लेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शनकारियों के NEET पेपर लीक मामले पर पहली बार बयान दिया है, पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए लिखा कि पेपर लीक के दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा और इस मामले की फ़ास्ट ट्रैक जांच की जाएगी। 

नीट पेपर लीक पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा है, राज्यसभा और लोकसभा का मानसून सत्र भी पिछले चार दिनों से प्रभावित चल रहा है, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है वहीं सरकार का पक्ष है कि इस पर सदन में चर्चा के लिए सरकार तैयार है. 

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में एक और पेपर लीक, निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने रचा पूरा खेल

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

" देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य/सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स (Fast-track Courts) का गठन किया जाएगा।"

गौर करने वाली बात ये है कि पीएम मोदी ने इस ट्वीट में निर्णयों की श्रृंखला में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया यानि अभी और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, हालांकि इसमें धर्मेंद्र प्रधान का कहीं भी  जिक्र नजर नहीं आया। 

पढ़ें यह खबर : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ, एक क्लिक पर 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ रुपये की सहायता

विपक्ष और CJP अपनी मांग पर अडिग : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद CJP (Cockroach Janta Party ) और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा 

"आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारे एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
राहुल ने लिखा कि छात्रों की मांगें बिल्कुल साफ हैं: 

  1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
  2.  छात्रों से माफी मांगें।
  3. छात्रों के साथ हिंसा (लाठीचार्ज) करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

वहीं CJP ने पीएम मोदी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि ' धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा  '

इससे पहले CJP के प्रतिनिधिमंडल ने भी जेपी नड्डा से मुलाकात में तीन मांगे रखी थी जिनमें सोनम वांगचुक की रिहाई, नीट अभ्यर्थी जिन्होंने आत्महत्या की उनको 1 करोड़ का मुआवजा और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You