वेब स्टोरी

PM Modi Meets CM Dhami: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, राज्य के विकास के लिए रखें ये महत्तवपूर्ण बिंदू | Nation One

PM Modi Meets CM Dhami: मुख्समंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी दौरे पर दिल्ली गए है। बता दें कि इसी दौरान उन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रदेश में जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी ऱखने के संबंध में पक्ष ऱखा।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार को उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य, देश केफार्मास्यूटिकल हब के रूप में उभर रहा है। राज्य में स्थापित 03 प्रमुख औद्योगिक संकुलों यथा-देहरादून, हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर में 300 से अधिक फार्मास्यूटिकल निर्माण इकाईयां स्थापित हैं जो 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहीं है।

PM Modi Meets CM Dhami: मुख्यमंत्री ने रखी ये बाते

  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित किये जाने का अनुरोध किया। जिससे राज्य में फार्मास्यूटिकल शोध को बढावा मिलेगा।
  • पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के शीघ्र एवं सुचारू संचालन के लिये सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध किया।  
  • राज्य के सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि जून, 2022 के पश्चात् अग्रेत्तर वर्षों के लिए बढ़ाये जाने का अनुरोध किया। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ को मास्टर प्लान तैयार कर विकसित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े - Shamshera: Sanjay Dutt का रुह कंपाने वाला लुक आया सामने, फिल्म का TEASER देख उड़ जाएंगे होश | Nation One

  • प्रदेश के कुमांऊ मण्डल के पौराणिक मन्दिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से “मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन“ की स्वीकृति दिये जाने का अनुराध किया। 
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि टीएचडीसी इण्डिया लि० भारत सरकार की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का संयुक्त उपक्रम है।
  • टीएचडीसी इण्डिया लि की इक्विटी शेयर धारिता में उत्तर प्रदेश के 25 प्रतिशत अंशधारिता को उत्तराखण्ड राज्य को स्थानान्तरित करने में केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। टीएचडीसी इण्डिया लि0 की लगभग 70 प्रतिशत परियोजनाऐं उत्तराखण्ड राज्य में ही स्थित है।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को दिया न्यौता

वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा इत्यादि क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास कर रहा है। उनकी अपेक्षा अनुसार वर्ष 2025 में राज्य के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड के लोहाघाट के समीप स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी अनुरोध किया।

इसे भी पढ़े - Maharashtra Crisis: उद्धव ठाकरे की कुर्सी जानी तय! सत्ता बचाने के लिए मानना होगा ये विकल्प | Nation One

जानकारी के लिए बता दें कि सीएम धामी से बीजेरी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी भेट कर सकते है। वहीं पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति पद को लेकर एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्म के 24 जून को नामांकन के दौरान दिल्ली में ही उपस्थित होंगे।

You Might Also Like

Facebook Feed