ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Parliament Monsoon Session 2026 - अखिलेश यादव बोले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो जब चाहे ले लें, पीएम सदन में कुछ तो बोलें

20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ और आज सत्र का तीसरा दिन है पहले दो दिन विपक्ष के भारी हंगामे के बाद सत्र को  2 बजे तक स्थगित कर दिया गया और आज भी सत्र में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, अखिलेश यादव, के. सी. वेणुगोपाल राव ने सदन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

28 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party ) का प्रदर्शन चल रहा है,सोनम वांगचुक ने 20 दिनों तक भूख हड़ताल की,संसद मार्च से ठीक पहले पुलिस ने सोनम को अस्पताल में भर्ती करा दिया  20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों का संसद मार्च था जिसने इस आंदोलन को नया मोड़ दे दिया, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई जिसके विरोध में बीते दिन कांग्रेस और सपा सांसद धरने पर बैठ गए, पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

CJP के नीट पेपर लीक के विरोध में शुरू हुए इस आंदोलन ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है, विपक्ष के कई बड़े नेता जंतर मंतर पहुंच कर इस प्रदर्शन को समर्थन दे चुके हैं और मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही सदन में भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. 

पढ़ें यह खबर: CJP Protest से दूरी बनाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के प्रकाश राज, बोले इतिहास माफ़ नहीं करेगा

तीसरे दिन की कार्यवाही में कांग्रेस सांसद K.C. Venugopal ने कहा कि जिस तरीके से प्रदर्शनकारी छात्रों पर बर्बरता से लाठियां चलाई गई वो लोकतंत्र में बिल्कुल सराहनीय नहीं है, युवा देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं हमारी मांग स्पष्ट है धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। 

पढ़ें यह खबर: देहरादून - घर वालों से पैसे मांगने में आती है शर्म - कई रह गए कुंवारे, बेरोजगार युवाओं ने सचिवालय किया कूच

अखिलेश यादव ने सदन में कहा ये मुद्दा किसी पार्टी का नहीं है, नौजवानों का मामला है हम सब उनके लिए लड़ रहे हैं, अगर छात्रों की नहीं सुनी तो सड़कों पर उतरा जाएगा, अगर सदन में हमारी बात सुनी जाती तो हम प्रधानमंत्री आवास के बाहर नहीं जाते, प्रधानमंत्री बाहर बोल सकते हैं सदन में क्यों नहीं बोल सकते। इस्तीफा तो जब चाहे ले लें। 

पढ़ें यह खबर:  दिल्ली पर आज सबकी निगाहें एक तरफ राज्यसभा का मानसून सत्र ,वहीं CJP का संसद मार्च

संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजजू ने कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा को तैयार है,सदन में चर्चा कब और कितनी देर होगी सभी पार्टियों से बात कर सदन में चर्चा को तैयार है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि अगर विपक्ष चर्चा करना चाहता है तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है आप आइए चर्चा कीजिए।फ़िलहाल सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

Watch Video

You Might Also Like