News : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से मांस और शराब की तस्करी के मामलों में तेजी आई है। हाल ही में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नेपाली नागरिकों को इस अपराध में गिरफ्तार किया है।
रुद्रप्रयाग जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने केदारनाथ मार्ग पर बने एक ढाबे पर छापा मारा। वहां से अवैध रूप से रखा गया मांस बरामद किया गया।
ढाबे का संचालन नेपाली नागरिक किरन बहादुर कर रहा था, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन ने ढाबे को तुरंत सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है।
News : महिला समेत तीन नेपाली तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार
एक अन्य मामले में पुलिस ने नेपाली मूल की एक महिला समेत तीन व्यक्तियों को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब की अवैध तस्करी करते हुए पकड़ा। इनके पास से 50 से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने इन पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक चारधाम मार्ग पर चलाए गए विशेष अभियानों में 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 775 से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त की गई हैं, जिनकी बाजार कीमत लाखों में आंकी गई है।
चारधाम यात्रा मार्ग पर हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह श्रद्धालुओं की भावनाओं और धार्मिक आस्था पर चोट है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कठोर से कठोर सजा दी जाए और यात्रा की पवित्रता बनाए रखी जाए।
News : प्रशासन ने दिए सख्ती के निर्देश
इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में चेक पोस्ट बढ़ाए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा का भी प्रतीक है। ऐसे में किसी भी तरह की तस्करी या अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।
Also Read : Chardham यात्रा में सुरक्षा का बड़ा फैसला, 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन रद्द!