Manoharlal Dhakad Video : दिल्ली-मुंबई हाईवे पर भाजपा नेता गर्लफ्रेंड से बनाने लगे संबंध, वीडियो वायरल!
24 May, 2025 Nation One News 174
Manoharlal Dhakad Video : मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले के कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद शर्मनाक है। वायरल हो रहे एक वीडियो में धाकड़ को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अपनी कार रोककर एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखा गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है, जिससे जनमानस और राजनीतिक हलकों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है।
Manoharlal Dhakad Video : वीडियो में दिखा नेता की गाड़ी का नंबर, पुलिस ने लिया एक्शन
वीडियो में दिखाई दे रही सफेद रंग की गाड़ी परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए भानपुरा थाने में IPC की धारा 294 (अश्लील कृत्य), 283 (सार्वजनिक स्थान पर अवरोध), और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मंदसौर के एसपी अभिषेक आनंद ने पुष्टि की कि वीडियो की लोकेशन और प्रामाणिकता जांच में सही पाई गई है। वीडियो सामने आने के बाद से मनोहरलाल धाकड़ फरार हैं और उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। पुलिस टीम उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Manoharlal Dhakad Video : भाजपा ने किया पल्ला झाड़ा, कहा- कोई सदस्यता नहीं
हालांकि
सोशल मीडिया पर उन्हें भाजपा नेता बताया जा रहा है, लेकिन भाजपा ने इस पूरे मामले से दूरी बना ली है। मंदसौर भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्पष्ट किया कि मनोहरलाल धाकड़ पार्टी के किसी भी पद पर नहीं हैं और न ही वे सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी ने इस अमर्यादित कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करती। मामले की गंभीरता को देखते हुए धाकड़ महासभा ने भी त्वरित कार्रवाई की है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ ने जानकारी दी कि मनोहरलाल धाकड़ को महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
Manoharlal Dhakad Video : नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य, राजनीतिक दबाव की आशंका
गौरतलब है कि धाकड़ की पत्नी
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में यह मामला केवल एक व्यक्ति विशेष तक सीमित न रहकर पूरे राजनीतिक परिवेश पर असर डाल सकता है। विपक्ष ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और कानून इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी और समयबद्ध कार्रवाई ज़रूरी है ताकि समाज में संदेश जाए कि सार्वजनिक नैतिकता से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
Also Read : Viral Video : पुलिस की गाड़ी पर बैठकर लड़की ने बना दी ऐसी Reel, कमिश्नर ने SHO को किया सस्पेंड | Nation One